बॉक्सी और स्पोर्टी लुक, कीमत 5 लाख से भी कम, Maruti की इस कार का लोगों में जबरदस्त क्रेज

Maruti S Presso price, Maruti S Presso mileage, auto news, cng cars, cars under 5 lakhs

फाइल फोटो

Maruti Cars: मारुति सुजुकी किफायती कीमत पर हाई माइलेज कार बनाने के लिए जानी जाती है। हाल ही में कंपनी ने अपनी Maruti Spresso का ब्लैक कलर एडिशन बाजार में पेश किया गया है। जिसके बाद बॉक्सी और स्पोर्टी लुक वाली इस कार को इसे चाहने वाले Mini Scorpio कहकर पुकार रहे हैं।

विज्ञापन

कम कीमत में धाकड़ पावरट्रेन

Maruti Suzuki S-Presso में 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 66 bhp की पावर और 89 Nm का पीक टार्क देता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक दोनों ट्रांसमिशन मिलता है। इसमें आइडल स्टार्ट/स्टॉप तकनीक दी गई है। यह कार बाजार में शुरूआती कीमत 4.26 लाख से 6.12 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है।

विज्ञापन
s-presso black colour edition

s-presso

विज्ञापन

S-Presso 25.30 kmpl का माइलेज देती है

S-Presso 25.30 kmpl का माइलेज देती है। इसमें सेंट्रली-माउंटेड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, स्मार्टप्ले इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटो गियर शिफ्ट, सी शेप के टेल लैंप्स, 14 इंच का स्टील व्हील, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ORVMs दिए गए हैं। इसमें सीएनजी और पेट्रोल दोनों ऑप्शन मिलते हैं। सेफ्टी के लिए कार में डुअल फ्रंट एयरबैग, रियर पार्किंग सेंसर, स्पीड अलर्ट, ईबीडी के साथ एबीएस और फ्रंट सीटबेल्ट रिमाइंडर है।

विज्ञापन

6 कलर ऑप्शन और हिल-होल्ड असिस्ट का फीचर

इसमें हिल-होल्ड असिस्ट है। यह कार बाजार में Renault Kwid को टक्कर देती है। इसमें Starry Blue, Granite Grey, Silky Silver, Fire Red, Sizzle Orange और Solid White छह कलर ऑप्शन मिलते हैं। S-Presso में चार ट्रिम Std, LXi, VXi(O) और VXi+(O) आते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ