इस SUV को 10 दिन में मिलीं 10 हजार बुकिंग, ब्रेजा, नेक्सन, सोनेट के उड़े होश!

Skoda Kylaq SUV Booking: स्कोडा की नई एसयूवी ने कार मार्केट में उतरते ही तहलका मचाना शुरू कर दिया है। कायलाक के प्रति जबर्दस्त क्रेज देखने को मिल रहा है।

Skoda Kylaq Booking

Skoda Kylaq SUV Booking: आजकल कार कंपनियां SUV पर फोकस कर रही हैं। जिन्हें लोग काफी पसंद कर रहे हैं। यही वजह है कि कार कंपनियों में एसयूवी को लेकर तगड़ा कॉम्पिटीशन देखने को मिल रहा है। मार्केट में भी नई-नई एसयूवी लॉन्च की जा रही हैं। स्कोडा ने भी अपनी नई एसयूवी कायलाक को लॉन्च कर दिया है। जिसका जबर्दस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। आलम ये है कि इस एसयूवी को महज 10 दिन में 10,000 से ज्यादा बुकिंग मिल गई हैं।

विज्ञापन

मिल रहा ये ऑफर 

स्कोडा की ओर से 2 दिसंबर को कायलाक के लिए बुकिंग ओपन की गई थी। वहीं डिलिवरी की बात करें तो यह 27 जनवरी से शुरू होगी। खास बात यह है कि स्कोडा ने पहले 33,333 कस्टमर के लिए सीमित ऑफर की घोषणा की है। इस ऑफर के तहत 3 साल का स्टेंडर्ड मेंटेनेंस पैकेज (SMP) मुफ्त मिलेगा। बता दें कि कायलाक स्कोडा ऑटो इंडिया की पहली सब-4 मीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी है। इसकी सीधी टक्कर टाटा नेक्सन, किआ सोनेट, हुंडई वेन्यू और महिंद्रा XUV 3XO से होगी।

विज्ञापन

सबसे कम मेंटेनेंस कॉस्ट 

स्कोडा ने ये भी दावा किया है कि कायलाक की मेंटेनेंस कॉस्ट सब-4 मीटर कॉम्पैक्ट SUV में सबसे कम होगी। यह पहले 33,333 कस्टमर को 5 साल के लिए 0.24 रुपये प्रति किलोमीटर है। कायलाक का भारत में ‘ड्रीम टूर’ भी होगा। जिसके तहत 3 एसयूवी 13 दिसंबर को चाकन प्लांट से रवाना होकर 43 दिनों में करीब 70 शहरों को कवर करेगी। इसके बाद 25 जनवरी तक प्लांट में वापस आ जाएंगी।

विज्ञापन

क्लासिक वेरिएंट बिका

कायलाक में 1.0-लीटर TSI इंजन है। इसमें 6-स्पीड MT और 6-स्पीड AT टॉर्क कन्वर्टर शामिल हैं। स्कोडा का दावा है कि कायलाक 10.5 सेकंड में 188 KMPH की टॉप स्पीड पकड़ सकती है। स्कोडा ने कहा है कि कायलाक का एंट्री-लेवल क्लासिक वेरिएंट बिक चुका है। अब यह बुकिंग के लिए अवेलेबल नहीं है। हालांकि, ग्राहक 33,333 बुकिंग पूरी होने के बाद वेरिएंट बुक कर सकते हैं।

विज्ञापन

मिलते हैं ये फीचर

कायलाक में 10.1 इंच की टचस्क्रीन, 8 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, सिंगल-पैन सनरूफ, वायरलेस फोन चार्जर, वेंटिलेशन फंक्शन के साथ 6-वे पावर्ड फ्रंट सीट, रियर वेंट्स के साथ ऑटो एसी और 6 एयरबैग जैसे फीचर मिलते हैं। इसके साथ ही क्रूज कंट्रोल, पुश-बटन और रिवर्स पार्किंग कैमरा और सेंसर जैसे फीचर भी खास तौर पर शामिल किए गए हैं।

विज्ञापन

क्या है कीमत? 

एक्स शोरूम प्राइस की बात करें तो क्लासिक एमटी- 7.89 लाख रुपये से शुरू होती है। इसमें 6 ऑप्शन मिलते हैं। जिसकी एक्स शोरूम प्राइस 14.40 लाख तक जाती है। प्रेस्टीज एटी मॉडल की एक्स शोरूम प्राइस 14.40 लाख रुपये है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ