100 KPH की स्पीड, 1.87 करोड़ कीमत, Abhishek Bachchan की New Land Rover में क्या खास?

Abhishek Bachchan Buys New Land Rover: हाल ही में बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन अपनी New Land Rover Defender 130 के साथ नजर आए। चलिए आपको बताते हैं कार की कीमत और खासियतों के बारे में।

Abhishek Bachchan New Land Rover

Abhishek Bachchan New Land Rover

Abhishek Bachchan Buys New Land Rover: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अभिषेक बच्चन का लग्जरी गाड़ियों के लिए प्यार किसी से भी छुपा नहीं है। हाल ही में अभिषेक अपनी शानदार गाड़ी लैंड रोवर डिफेंडर 130 के साथ नजर आए। अभिनेता को मुंबई के एयरपोर्ट पर अपनी इस नई कार के साथ देखा गया और इस दौरान उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में अभिषेक को को-ड्राइवर सीट से बाहर निकलते हुए और एयरपोर्ट की ओर जाते हुए देखा जा सकता है। अभिनेता बेहद स्टाइलिश अंदाज में नजर आ रहे थे, हालांकि उन्होंने पैपराजी के लिए ज्यादा रुककर पोज नहीं दिया। चलिए आपको बताते हैं जिस लग्जरी कार के साथ अभिषेक स्पॉट हुए, उसकी खासियतें क्या हैं।

विज्ञापन

लैंड रोवर डिफेंडर 130 के बारे में

अभिषेक की ये लैंड रोवर डिफेंडर 130 ग्रे रंग की है और इसका रूफ ब्लैक रंग में फिनिश किया गया है। लैंड रोवर डिफेंडर को तीन अलग-अलग बॉडी स्टाइल में बाजार में उपलब्ध कराया जाता है—90, 110 और 130। जहां 110 सबसे ज्यादा पॉपुलर है वहीं अभिषेक ने 130 मॉडल को पसंद किया है।

विज्ञापन

Abhishek Bachchan Buys Bollywood’s First New Land Rover Defender 130 [Video]

ये एसयूवी 5.0-लीटर V8 सुपरचार्ज्ड पेट्रोल इंजन से लैस है, जो 500 हॉर्सपावर जनरेट करता है और सिर्फ 5.7 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। इस दमदार गाड़ी में 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और एयर सस्पेंशन की सुविधा भी दी गई है। डिफेंडर 130 की टॉप स्पीड 240 किमी/घंटा है और इसकी ऑन-रोड कीमत मुंबई में लगभग 1.87 करोड़ रुपये है।

विज्ञापन

अभिषेक की कार के खास फीचर्स 

कार के अंदर की सुविधाएं भी बेहद शानदार हैं। इसमें 11.4 इंच का Pivi Pro टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट डिस्प्ले, 700W मरीडियन सराउंड साउंड सिस्टम, 4-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, कैबिन एयर प्यूरीफिकेशन सिस्टम और 3D सराउंड कैमरा दिया गया है।

अमिताभ बच्चन के पास भी सेम कार

आपको बता दें अभिषेक के पिता अमिताभ बच्चन के पास भी लैंड रोवर डिफेंडर 130 है। उनकी कार सेडोना रेड रंग में है और इसमें बॉडी कलर के रूफ का इस्तेमाल किया गया है। बिग बी ने इस कार को खुद के जन्मदिन पर अक्टूबर 2023 में खरीदी थी।

विज्ञापन
अभिषेक बच्चन की कार की लंबाई 5358 मिमी है, जो इसे एक विशाल और आकर्षक एसयूवी बनाता है। इसके अलावा ये गाड़ी 3,022 मिमी के व्हीलबेस और 290 मिमी के ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ आती है, जो इसे और भी प्रैक्टिकल बनाता है।

यह भी पढ़ें: बड़े बजट की 5 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हुईं फ्लॉप, प्रोड्यूसर्स को जेब से देने पड़े पैसे!

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ