---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

‘ऐसी दिवानगी..,’ Maruti की इस नई ऑफ रोडिंग SUV की लॉन्च डेट कन्फर्म नहीं, धड़ल्ले से हो रही बुकिंग

Maruti Cars: इंडियन कार मार्केट एक्सपर्ट कहते हैं कि Maruti की कारों ने लोगों के बीच जो विश्वास और सर्विस पैदा की है अन्य कार कंपनियां उसे मात नहीं दे पा रही हैं। इसी बात का एक जीता जागता सबूत यह है कि Maruti की नई ऑफ रोडिंग SUV Jimny जिसके लॉन्च डेट और डिलीवरी […]

---विज्ञापन---

Maruti Cars: इंडियन कार मार्केट एक्सपर्ट कहते हैं कि Maruti की कारों ने लोगों के बीच जो विश्वास और सर्विस पैदा की है अन्य कार कंपनियां उसे मात नहीं दे पा रही हैं। इसी बात का एक जीता जागता सबूत यह है कि Maruti की नई ऑफ रोडिंग SUV Jimny जिसके लॉन्च डेट और डिलीवरी का कंपनी ने अभी तक खुलासा नहीं किया है बावजूद इसके लोग इस कार को बुक करने के लिए टूट कर पड़ रहे हैं।

 अभी तक 23500 यूनिट बुक हो चुकी हैं

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस कार की अभी तक 23500 यूनिट बुक हो चुकी हैं। जबकि कंपनी ने इसे लॉन्च डेट, कीमत और डिलीवरी के बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की है। केवल अनुमान है कि कंपनी इस मई 2023 में लॉन्च कर सकती है।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – ओ तेरी…! Maruti ने कर दिया उलटफेर, ले आई नई जनरेशन कार, देगी 40 kmph की माइलेज और कीमत महज 6 लाख

कंपनी हर महीने 1000 कार तैयार कर रही है

हालांकि डीलरशिप पर हाल ही में लॉन्च हुआ हेरिटेज एडिशन पहुंचा है लेकिन वह भी केवल लोगों के इसे दिखाने के लिए है। इसके अलावा कुछ दिन पहले पहाड़ों पर Nexa Blue रंग की Jimny का ट्रायल होता हुआ दिखाई दिया था। बताया जा रहा है कि कंपनी हर महीने 1000 कार तैयार कर रही है। अगर बुकिंग की यही स्पीड रही तो इस कार की वेटिंग पीरियड काफी लंबा होगा।

---विज्ञापन---

maruti jimny heritage

कंपनी 25 हजार रुपये में इसकी बुकिंग कर रही है।

कंपनी 25 हजार रुपये में इसकी बुकिंग कर रही है। वेबसाइट और डीलरशिप दोनों पर जाकर लोग इसे बुक कर सकते हैं। फीचर और लुक्स की बात करें तो Maruti Suzuki Jimny में 7.0-इंच का ट्चस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम है। यह इंजन 105hp की पावर और 134Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।

और पढ़िए – Maruti की यह Family Car देती है 35 Kmph की माइलेज, सड़क पर जाती देख, बच्चे पापा से कर रहे लेने की जिद, जानें…

---विज्ञापन---

कीमत और फीचर्स में Mahendra THAR से सीधा मुकाबला 

कार में और लैदर से रैप्ड स्टीयरिंग व्हील आदि आधुनिक फीचर्स हैं। इसमें 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन दिया है। कार का Mahendra THAR से सीधा मुकाबला है। इसकी कीमत 10 से 12 लाख रुपये एक्स शोरुम रखी जा सकती है। इस कार में LED प्रोजेक्टेर हेडलैंप, एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कार प्ले रिवर्स कैमरा, क्लाइमेट कंट्रोल आदि फीचर्स हैं।

और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

---विज्ञापन---
First published on: Mar 24, 2023 01:00 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola