---विज्ञापन---

ओ भाई! आ गया Mahindra Scorpio N का नया एडवेंचर एडिशन, रेत, पानी और पहाड़ पर दौड़ेगा सरपट

Mahindra Scorpio N में पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन अवेलेबल हैं, नई कार के बंपर को पहले से अधिक मजबूत बनाया गया है। एडवेंचर एडिशन को ऑफ रोडिंग के लिए तैयार किया गया है, इसमें चौड़े टायर मिलेंगे

Mahindra Scorpio N Adventure edition revealed details in hindi: महिंद्रा की Scorpio N कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी गाड़ियों में से एक है। अब कंपनी की इस धाकड़ कार के नए एडवेंचर एडिशन से पर्दा उठाया गया है। इस नई धांसू कार को ऑफरोडिंग के लिए भर-भरकर फीचर्स जैसे पहले से चौड़े और फंकी लुक टायर, मेटल बंपर और अंडरबॉडी प्लेट दी गई है।

---विज्ञापन---

क्रेश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग और 6 स्पीड गियरबॉक्स

यह कंपनी की सात सीटर कार है, जिसमें 1997cc से लेकर 2184cc तक का इंजन ऑप्शन मिलता है। इस कार में पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन अवेलेबल हैं, यह कार 6 स्पीड गियरबॉक्स के साथ आती है, इसे Global NCAP क्रेश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग मिली हुई है। बता दें फिलहाल Mahindra Scorpio N का नया Adventure edition साउथ अफ्रीका में मिलेगा। बाद में इसके इंडिया में आने की उम्मीद है।

---विज्ञापन---

कार का टॉप मॉडल 24.54 लाख रुपये में आता है

कार के पावर इंजन और इंटीरियर फीचर्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें छह सीट का भी ऑप्शन है। कार में पांच वेरिएंट आते हैं, इसके टॉप वेरिएंट पर इलेक्ट्रिक सनरूफ और डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल का फीचर्स मिलता है। कंपनी अपनी इस जबरदस्त कार में 7 कलर ऑप्शन ऑफर करती है। कार का टॉप मॉडल 24.54 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस में आता है।

Mahindra Scorpio N के कुछ खास फीचर्स

  • कार में सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग मिलते हैं।
  • इलेक्ट्रिक सनरूफ
  • कार में 187 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस है।
  • एलईडी प्रोजेक्टर हेडलाइट
  • Scorpio N में 15 kmpl की माइलेज मिलने का दावा किया जाता है।
  • स्टार्ट/स्टॉप बटन
  • फ्रंट और रियर कैमरा

ये भी पढ़ें: 7 लाख से कम कीमत, 26 की माइलेज; Tata की इस फैमिली कार में शानदार फीचर्स

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: ये भी पढ़ें: Ampere VS TVS VS Ather: इलेक्ट्रिक टू व्हीलर्स का महामुकाबला, कौन निकलेगा रेस में आगे?

First published on: May 20, 2024 04:32 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola