Mahindra Pininfarina Eysing PF40: दिखने में साइकिल जैसी, वजन कुल 65 किलो, इस EV बाइक के दीवाने हुए लोग
Edited By Amit Kasana

Mahindra Pininfarina Eysing PF40
Edited By Amit Kasana

Mahindra Pininfarina Eysing PF40
Mahindra Pininfarina Eysing PF40: भविष्य केवल इलेक्ट्रिक वाहनों का है। ऐसे में वाहन निर्माता कंपनियाें के लिए इन्हें सस्ता, सबसे पहले मार्केट में उपल्ब्ध करवाना और यूजर्स फ्रेंडली व पसंदीदा बनाना बड़ी चुनौती है। इसी कड़ी में हाल ही में Mahindra ने अपनी Pininfarina Eysing PF40 इलेट्रिक बाइक से पर्दा उठाया है।

इस बाइक की खासियत यह है कि यह दिखने में तो एक आम साइकिल की तरह है। लेकिन यह 45 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से सरपट दौड़ती है। इतना ही नहीं इसका रेट्रो लुक और ब्लैक कलर बाइक लवर्स के बीच की आकर्षक का केंद्र बना हुआ है। सोशल मीडिया पर लोग दबाकर इसकी फोटो शेयर कर रहें हैं। आइए आपको भी इसके फीचर्स, प्राइस आदि की डिटेल बताते हैं।

जानकारी के मूताबिक फिलहाल इस बाइक को केवल यूरोप के बाजार में उतारा गया है। जहां इसकी कीमत 7,070 यूरो से शुरू होकर टॉप वेरिएंट की 13,780 यूरो है। इस हिसाब से इस समय भारतीय करेंसी में देश में इसकी टॉप वेरिएंट की कीमत 12 लाख रुपये पड़ेगी।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: