किसान ने खरीदी 3 करोड़ की SUV, देखते रह गए लोग, आप भी देखें खास वीडियो

Farmer 3 Crore Mercedes Benz G-Wagen: एक किसान का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह करोड़ों रुपये की मर्सिडीज कार की डिलिवरी लेता हुआ नजर आ रहा है।

Farmer 3 Crore Mercedes Benz

किसान ने खरीदी 3 करोड़ की कार।

विज्ञापन

Farmer 3 Crore Mercedes Benz G-Wagen: कई लोग महंगी कार खरीदने का सपना देखते हैं। इसके लिए वे काफी मेहनत करते हैं। फिर जब ये सपना पूरा होता है तो ये दिन यादगार बन जाता है। कुछ ऐसा ही एक किसान परिवार के साथ हुआ है। जिसने हाल ही में 3 करोड़ रुपये की एसयूवी खरीदी। दरअसल, इंस्टाग्राम पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें सिर पर पगड़ी पहने शख्स को मर्सिडीज बेंज जी वैगन कार की डिलिवरी लेते देखा जा सकता है।

हाई प्रोफाइल लोगों के बीच लोकप्रिय 

यह जर्मन एसयूवी ए-लिस्ट सेलेब्स और हाई-प्रोफाइल बिजनेसमैन के बीच बेहद लोकप्रिय है। वीडियो को कृष गुर्जर नाम के शख्स ने शेयर किया है। जो किसान का बेटा है। वीडियो देखने से लग रहा है कि शायद बेटे ने पिता को ये कार गिफ्ट की है। वीडियो में किसान अपनी पत्नी और बेटे के साथ मर्सिडीज बेंज डीलरशिप पर मर्सिडीज जीएलएस कार में आते हुए दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Krish Gurjar (@krishgurjar)

इस एसयूवी की हाई डिमांड

आपको बता दें कि इससे पहले पुणे के एक ज्वैलर को अपने माता-पिता को 1.7 करोड़ की कीमत की नई मर्सिडीज GLS SUV गिफ्ट की थी। मर्सिडीज बेंज भारत में G400d (डीजल) और G63 AMG बेचती है। भारत में इस SUV की काफी डिमांड है। G400d AMG लाइन और G400d एडवेंचर दोनों ही वर्जन की एक्स-शोरूम शुरुआती कीमत 2.55 करोड़ है। टैक्स और अन्य शुल्क मिलाकर ये कीमत 3 करोड़ से ज्यादा ऑन-रोड हो जाती है।

विज्ञापन

ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस

मर्सिडीज बेंज G400d की बात करें तो इसमें 3.0-लीटर इनलाइन सिक्स-सिलेंडर डीजल इंजन (OM656) मिलता है। जो 326bhp और 700Nm जनरेट करता है। ये एसयूवी काफी स्मूथ है। यह 9-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस है। यह 2.5-टन SUV महज 6.4 सेकंड में 0-100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक जा सकती है। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 241 मिमी है।

विज्ञापन

ये हैं फीचर 

नई एसयूवी के केबिन में काफी सुधार हुआ है। इसमें प्रीमियम नप्पा लेदर में मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग व्हील, 64-कलर एम्बिएंट लाइटिंग, स्लाइडिंग सनरूफ, मेमोरी फंक्शन के साथ इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल और हीटेड फ्रंट सीटें शामिल हैं। इसमें 3-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और बर्मेस्टर साउंड सिस्टम भी लगा है। यहां तक ​​कि एक एयर प्यूरीफायर भी दिया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ