Mahindra Scorpio-N: नई महिंद्रा को NCAP क्रैश टेस्ट में मिले 5 स्टार, रेटिंग पर यह बोले आनंद महिंद्रा 

आनंद महिंद्रा, स्कोर्पियो रेटिंग टेस्ट

आनंद महिंद्रा, स्कोर्पियो रेटिंग टेस्ट

Mahindra Scorpio-N: Global NCAP क्रैश टेस्ट में Mahindra Scorpio-N ने 5-स्टार रेटिंग प्राप्त किए हैं। Global NCAP ने कहा- महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन ने एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन टेस्ट में कुल 34 में से 29.25 अंक हासिल किए हैं, जिससे इसे 5-स्टार रेटिंग मिली है। वहीं, चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन सेगमेंट में, एसयूवी ने 49 में से 28.93 अंक हासिल किए हैं, और इसे 3-स्टार रेटिंग मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक Mahindra Scorpio-N ने साइड इम्पैक्ट में 17 में से 16 अंक प्राप्त किए हैं। वहीं, SUV को साइड पोल इम्पैक्ट में ओके रेटिंग मिली है। जांच में पता चला है कि इसके ड्राइवर और सामने वाले यात्री के सिर और गर्दन की सुरक्षा को बेहद मजबूत है। SUV ने बैरियर से साइड इम्पैक्ट टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन किया। लेकिन कार के अंदर सवार लोगों के की छाती की सुरक्षा को कमजोर माना गया है।

आनंद महिंद्रा बोले आकांक्षा को हकीकत बनाया

रेटिंग जारी होने के बाद महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने ट्वीट कर कहा कि मेरा दिल अपनी आरएंडडी टीम पर गर्व से फूल रहा है, जिसने तय किया कि सुरक्षा के मामले में हम दुनिया में किसी से पीछे नहीं रहेंगे। इसके बाद वे काम पर चले गए और उस आकांक्षा को हकीकत बना दिया। मैं उनके प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ