---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

125 cc सेंगमेंट में सेंध लगाने आ गई Keeway की यह बाइक, अच्छे अच्छों को दे रही मात, जानिए कीमत

Keeway SR 125: भारतीय बाजार में 125cc सेगमेंट की बाइकों की सबसे अधिक डिमांड रहती है। इसी सेगमेंट को टारगेट करते हुए Keeway India ने दिवाली पर भारतीय बाजार में अपनी Keeway SR 125cc बाइक लॉन्च की है। 125cc सेंगमेंट में सेंध लगाने को तैयार यह बाइक अपने छोटे फेंडर और राउंड टेल-लाइट के साथ […]

---विज्ञापन---

Keeway SR 125: भारतीय बाजार में 125cc सेगमेंट की बाइकों की सबसे अधिक डिमांड रहती है। इसी सेगमेंट को टारगेट करते हुए Keeway India ने दिवाली पर भारतीय बाजार में अपनी Keeway SR 125cc बाइक लॉन्च की है। 125cc सेंगमेंट में सेंध लगाने को तैयार यह बाइक अपने छोटे फेंडर और राउंड टेल-लाइट के साथ बिलकुल अलग लुक दे रही है।

अभी पढ़ें आ गए धमाकेदार ऑफर, हुंडई ने इन कारों पर किया 1 लाख तक के डिस्काउंट का ऐलान

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

 

कंपनी ने इसकी बुकिंग शुरू कर दी है। दिवाली पर ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसकी डिलिवरी दी जा सके इसकी जोरों से तैयारी चल रही है। जानकारी के मुताबिक कीवे इंडिया की यह नई बाइक रेट्रो-स्टाइल में है। यह बाइक तीन कलर ऑप्शन वाइट, ब्लैक और रेड में मार्केट में उपलब्ध है। बाइक डिजाइन एक्सपर्ट के मुताबिक इस सेगमेंट की बाजार में उपलब्ध अन्य कारों से इसका डिजाइन काफी सिंपल रखा गया है।

---विज्ञापन---

 

Keeway SR 125 बाइक की फोटो

Keeway SR 125 बाइक की फोटो

 

---विज्ञापन---

125cc सेगमेंट में सबसे अलग क्यों

इसमें इंजन किल स्विच, डिजिटल राउंड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, सिंगल पीस सीट सेटअप, क्रोम फिनिश, टेलिस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन और डुअल शॉक रियर एब्जॉर्बर हैं। बाइक डुअल पर्पज टायर, ब्लैक फिनिश्ड स्पोक व्हील्स के साथ बाजार में उतारी गई है। इसमें टियर ड्रॉप शेप का 14.5-लीटर का फ्यूल टैंक है। इसके अलावा एक सिंगल-पॉड कलर डिजिटल डिस्प्ले है। बाइक में एक छोटी हेलोजन हेडलाइट और टेल सेक्शन सुपर-मिनिमल है। इस बाइक की कीमत 1.19 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है. इस वजह से यह 125cc सेगमेंट सबसे महंगी बाइक्स में से एक है.

अभी पढ़ें नितिन गडकरी ने लॉन्च किया टोयोटा कार का पायलट प्रोजेक्ट, जानिए क्या होता है Flex Fuel

---विज्ञापन---

 

Keeway SR 125

Keeway SR 125

यहां जानें सभी फीचर्स

– 125 सीसी का सिंगल सिलिंडर इंजन

---विज्ञापन---

– 10.05 bhp की पावर और 8.9 Nm टॉर्क जेनरेट करती है

-पांच गियरबॉक्स ऑकीवे और 125 सीसी की ब्रेकिंग सिस्टम

---विज्ञापन---

-फ्रंट में 300 mm डिस्क और रियर में 210 mm डिस्क ब्रेक

-120 किलोग्राम कुल वजन

---विज्ञापन---

-पीछे डुअल शॉक एब्जॉर्बर और फ्रंट में ट्रेडिशनल फोर्क्स

-17 इंच के वायर स्पोक व्हील्स हैं

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें – ऑटो से जुड़ी खबरें यहाँ  पढ़ें 

First published on: Oct 15, 2022 06:10 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola