नितिन गडकरी ने लॉन्च किया टोयोटा कार का पायलट प्रोजेक्ट, जानिए क्या होता है Flex Fuel

flex fuel

flex fuel

विज्ञापन

नई दिल्ली: केंद्रीय सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने फ्लेक्स फ्यूल पर आधारित हाइब्रिड इलेक्ट्रिक व्हीकल का पायलट प्रोजेक्ट लॉन्च किया है। टोयोटा कोरोला एल्टिस फ्लेक्स-फ्यूल कार को लॉन्च कर गडकरी ने कहा कि आज हमारा सपना पूरा हुआ है।

जापानी कार निर्माता टोयोटा ने फ्लेक्स फ्यूल स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इलेक्ट्रिक वाहन (एफएफवी-एसएचईवी) पर अपनी तरह की पहली पायलट परियोजना शुरू की है, जिससे कार 100 प्रतिशत इथेनॉल पर चल सकती है। लॉन्च के दौरान पायलट प्रोजेक्ट के लिए टोयोटा ब्राजील से इम्पोर्ट की गई टोयोटा कोरोला एल्टिस एफएफवी-एसएचईवी (FFV-SHEV) का अनावरण किया गया।

विज्ञापन

इस अवसर पर बोलते हुए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि भारत में प्रदूषण एक बड़ी चिंता है और परिवहन क्षेत्र प्रदूषण में योगदान दे रहा है। उन्होंने कहा, इसलिए इथेनॉल और मेथनॉल जैसे जैव ईंधन पर चलने वाले इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है। इस मौके पर गडकरी के अलावा केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडे, भूपिंदर यादव और टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन

टेक्नोलॉजी पेश 

ब्राजील में टोयोटा ब्राजील द्वारा फ्लेक्स फ्यूल-स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इलेक्ट्रिक वाहन टेक्नोलॉजी पेश की गई है। ऐसे व्हीकल में फ्लेक्स-फ्यूल इंजन और एक इलेक्ट्रिक पावरट्रेन होता है। इस प्रकार इथेनॉल उपयोग कर इसमें ज्यादा फ्यूल का फायदा मिलता है क्योंकि यह अपने EV मोड पर एक महत्वपूर्ण समय अवधि के लिए चल सकता है, जिसमें इंजन बंद हो जाता है।

विज्ञापन

समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर 

भारत में फ्लेक्सी-फ्यूल स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (FFV-SHEV) पर अपनी तरह की पहली पायलट परियोजना है। इसके जरिए इस बात का पता लगाया जाएगा कि क्या इथेनॉल से चलने वाले फ्लेक्स-फ्यूल वाहन भारतीय परिस्थितियों में कामयाब हो सकते हैं। भारत में FFV / FFV-SHEV के लिए एकत्रित डेटा को प्रतिष्ठित भारतीय विज्ञान संस्थान के साथ साझा किया जाएगा। इस संबंध में टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) और भारतीय विज्ञान संस्थान, बैंगलोर के बीच एक समझौता ज्ञापन पर भी हस्ताक्षर किए गए हैं। फ्लेक्स-फ्यूल का उत्पादन भारत में पहले ही तीन ग्रेडों के साथ शुरू हो चुका है।

क्या होता है फ्लेक्स फ्यूल 

फ्लेक्स फ्यूल व्हीकल दरअसल वैकल्पिक ईंधन वाहन है जिसे एक से अधिक ईंधन पर चलने के लिए डिज़ाइन किया जाता है। आमतौर पर इथेनॉल या मेथनॉल ईंधन के साथ मिश्रित गैसोलीन और दोनों ईंधनों को एक ही सामान्य टैंक में संग्रहित किया जाता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ