Jeep Discount: भारतीय कार बाजार में इस समय जहां कार कंपनियां अपने पुराने स्टॉक को क्लियर करने के लिए लाखों रुपये के डिस्काउंट दे रही हैं तो वहीं इसका सीधा फायदा ग्राहकों को मिल रहा हैं। साल खत्म होने को जा रहा है और कारों का स्टॉक खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। ऑटो इंडस्ट्री को करोड़ों का नुकसान हो रहा है। इसी बीच अमेरिकी कंपनी Jeep ने अपनी गाड़ियों पर पर लाखों रुपये का डिस्काउंट ऑफर किया है। खास बात ये है कि इस महीने सबसे ज्यादा 12 लाख रुपये तक का डिस्काउंट आपको ग्रैंड चेरोकी पर मिल रहा है। इससे अच्छा मौका आपको फिर कभी नहीं मिलेगा। यह एक दमदार SUV है और सिर्फ फुली-लोडेड लिमिटेड (O) ट्रिम में उपलब्ध है। इसमें 2.0-लीटर, 4-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया है जो 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और फोर-व्हील ड्राइव सिस्टम से लैस है। इस गाड़ी की कीमत 67.50 लाख रुपये है।
Jeep Compass
जीप मेरिडियन पर 2.80 लाख का डिस्काउंट
Jeep ने इयर एंड ऑफर के तहत जीप मेरिडियन पर 2.80 लाख रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर किया है। यह ऑफर इस चयनित वेरिएंट के 2024 मॉडल पर 1.85 लाख रुपये के अतिरिक्त कॉर्पोरेट ऑफर का फायदा उठा सकते हैं।इसके अलावा इस पर 30,000 रुपये स्पेशल डिस्काउंट भी है, जिससे डिस्काउंट,4.95 लाख रुपये तक पहुंच जाता है।
जीप ने हाल ही में SUV का एक नया एंट्री-लेवल 5-सीटर वर्जन पेश किया है और कीमत 24.99 लाख से 38.49 लाख रुपये (कीमतें, एक्स-शोरूम) के बीच है। यह SUV, जितनी दमदार ऑन रोड पर उतनी ही ऑफ रोड पर भी जमकर चलती है और खराब रास्तों पर आसानी से निकल जाती है। इसमें 4 व्हील ड्राइव की सुविधा मिलती है।
Jeep Compass
जीप कंपास पर 18.99 लाख का डिस्काउंट
इस महीने जीप कंपास के चुनिंदा वेरिएंट पर 3.15 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा, कंपास के 2024 मॉडल पर 1.40 लाख रुपये के कॉर्पोरेट लाभ भी दिया जा रहा है।यह गाड़ी 15,000 रुपये के विशेष ऑफर के साथ कुल 4.70 लाख रुपये की छूट के साथ उपलब्ध है।
कंपास केवल 2.0-लीटर का डीजल इंजन लगा है। इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन विकल्प हैं। इसकी कीमत 18.99 लाख से 28.33 लाख रुपये के बीच है। भारत में Jeep कंपास को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। इसकी परफॉरमेंस ग्राहकों को अपनी तरफ आकर्षित करता है।
यह भी पढ़ें: 30% तक मिलेगा कारों पर डिस्काउंट! पुराना स्टॉक बना सिर दर्द
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
1 day agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
1 day agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
1 day agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
1 day agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
2 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
2 days agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
3 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
4 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines