इस नई Jeep के आगे Thar भी फेल! आगे और पीछे डैशकैम और बहुत कुछ...

Jeep Meridian X में टर्बों इंजन का ऑप्शन आता है, इसमें ऑल व्हील ड्राइव है, जो हाई पिकअप देता है। कार की लंबाई 4769 mm की है और इसमें टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है।

Jeep Meridian X

Jeep Meridian X

विज्ञापन

Jeep Meridian X launch details in hindi: महिंद्रा की थार का बाजार में जलवा है, अब थार को टक्कर देने के लिए नई एसयूवी लॉन्च हुई है। इस एसयूवी में आगे और पीछे डैश कैम दिया गया है। डैश कैम से सड़क पर चलते हुए कैमरा से रिकॉडिंग होती है, जो हादसे या घूमने के दौरान काम आता है। दरअसल, Jeep ने अपनी नई Meridian X को लॉन्च किया है।

विज्ञापन

कार में सनरूफ और अलॉय व्हील जैसे एडवांस फीचर्स

नई Jeep Meridian X में एयर प्यूरीफायर, puddle lamps जैसे नए फीचर्स ऑफर दिए जा रहे हैं। puddle lamps से गेट खोलते हुए जमीन पर कार कंपनी के logo के साथ रोशनी होती है। कार में सनरूफ और अलॉय व्हील जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। कार में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया जा रहा है। इसमें सेफ्टी के लिए छह एयरबैग और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम मिलता है।

कार में 4 सिलेंडर इंजन और 170hp की पावर

यह Jeep Meridian का स्पेशल एडिशन है, कार शुरुआती कीमत 34.27 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर की जा रही है। इस बिग साइज कार 2 लीटर का डीजल इंजन दिया गया है। कार में 4 सिलेंडर इंजन है, जो सड़क पर 170hp की पावर और 350Nm का टॉर्क देती है। यह हाई स्पीड कार है, जो 9 स्पीड टॉर्क के साथ आती है। यह कार अपने सेगमेंट में Skoda Kodiaq और MG Gloster से कम्पीट करती है।

विज्ञापन

Jeep Meridian X के फीचर्स

  • इसमें 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिलता है।
  • ऑल व्हील ड्राइव पहाड़ों पर हाई पिकअप देता है।
  • कार में टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
  • डिजिटल डिस्पले और रियर सीट पर चाइल्ड एंकरेज
  • यह कार पांच कलर ऑप्शन अवेलेबल है।
  • कार की लंबाई 4769 mm की है।
  • इसमें टर्बों इंजन ऑप्शन भी आता है।

ये भी पढ़ें: Volkswagen की नई Transporter, एक झलक ने बनाया लोगों को दीवाना, देखें तस्वीरें

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ