Volkswagen की नई Transporter, एक झलक ने बनाया लोगों को दीवाना, देखें तस्वीरें

Volkswagen Transporter में करीब 500 लीटर का बूट स्पेस मिलेगा। कंपनी इसमें डुअल कलर ऑप्शन भी ऑफर करती है। इस एमपीवी कार में अलॉय व्हील और बड़े टायर साइज मिलते हैं।

Volkswagen Transporter (2)
विज्ञापन

Volkswagen Transporter teased: इंडिया में मल्टी पर्पज गाड़ियां ज्यादा चलती हैं। यह गाड़ियां बड़ी फैमिली के लिए बेस्ट होती हैं, इनमें छह से सात सवारी और सामान लेकर आसानी से सफर किया जा सकता है। हाल ही में Volkswagen ने अपनी नई Transporter का टीजर जारी किया है। यह पुरानी ट्रांसपोर्टर का अपडेट वर्जन है। जल्द ही ग्लोबल मार्केट में यह कार लॉन्च होगी, जिसके बाद उम्मीद है कि इंडियन बाजार में भी लोगों के लिए इसे पेश कर दिया जाए।

विज्ञापन

5 और 9 दोनों सीट ऑप्शन अवेलेबल हैं

यह नेक्स्ट जनरेशन एमपीवी कार है, इस कार में 4904 mm की लंबाई मिलती है। कंपनी इसमें 5 और 9 दोनों सीट ऑप्शन ऑफर करती है। मीडिया रिर्पोट्स के अनुसार यह कार सिंतबर 2024 में जर्मनी में लॉन्च होगी। सोशल मीडिया पर वायरल इसकी फोटो में यह दिखने में आगे से बेहद बोल्ड और मस्कुलर लग रही है।

इलेक्ट्रिक और डीजल इंजन दो पावरट्रेन

विज्ञापन

फिलहाल ग्लोबल मार्केट में यह डीजल और इलेक्ट्रिक दोनों इंजन ऑप्शन में आती है। ईवी में यह कार एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 380 km तक की रेंज देती है। इसमें 11.8 kWh की बैटरी पैक मिलता है। वहीं, इसमें 2.0 लीटर का डीजल इंजन भी मिलता है। यह बिग साइज कार 8 स्पीड ट्रांसमिशन के साथ आती है। इसमें ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन आता है।

विज्ञापन

फिलहाल कंपनी ने इसकी इंडिया में कीमत का ऐलान नहीं किया है। अनुमान है कि यह शुरुआती कीमत 25 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर की जाएगी।

विज्ञापन

हाई स्पीड और बड़ा बूट स्पेस

Volkswagen Transporter में करीब 500 लीटर का बूट स्पेस मिलेगा। कंपनी इसमें डुअल कलर ऑप्शन भी ऑफर करती है। इस एमपीवी कार में अलॉय व्हील और बड़े टायर साइज मिलते हैं। यह बिग साइज कार 203 km/h की टॉप स्पीड देती है। यह महज 8.9 सेकंड में 0 से 60 kmph की स्पीड पकड़ लेती है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ