Tata Punch को टक्कर देती है यह डैशिंग कार, 12 लाख से कम कीमत और 14 कलर ऑप्शन

Citroen eC3 में 10.2 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। वहीं, पंच में 16 इंच के अलॉय व्हील आते हैं। यह दोनों गाड़ियां ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में मिलती है और इनमें फास्ट चार्जिंग का भी ऑप्शन अवेलेबल है। पंच में सिंगल चार्ज पर 421 km की ड्राइविंग रेंज निकलती है।

citroen ec3 interior

citroen ec3 interior

विज्ञापन

EV cars: बाजार में सस्ती इलेक्ट्रिक गाड़ियों की हाई डिमांड है। टाटा मोटर्स कई ईवी गाड़ियां ऑफर करती है। कंपनी की एक मिड सेगमेंट ईवी कार है Tata Punch. इसे अपने प्राइस सेगमेंट में नई कार Citroen eC3 टक्कर देती है। Citroen में 14 कलर ऑप्शन आते हैं और यह एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 320 Km की ड्राइविंग रेंज देती है। वहीं, Tata Punch EV का बेस मॉडल 10.99 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिल रहा है।

Citroen eC3 में 10.2 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। वहीं, पंच में 16 इंच के अलॉय व्हील आते हैं। यह दोनों गाड़ियां ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में अवेलेबल हैं और इनमें फास्ट चार्जिंग का भी ऑप्शन है। पंच में सिंगल चार्ज पर 421 km की ड्राइविंग रेंज निकलती है। Citroen eC3  शुरुआती कीमत 11.61 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिल रही है। यह हाई स्पीड कार है।

विज्ञापन

बैटरी पावर और सेफ्टी फीचर्स

Tata Punch EV में 25 और 35 kWh दो बैटरी पैक अवेलेबल है। Citroen eC3 में 29.2 kWh पावर का बैटरी आता है। इन दोनों गाड़ियों में सेफ्टी के लिए एडवांस फीचर्स मिलते हैं। यह गाड़ियां छह एयरबैग, हिल होल्ड असिस्ट और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ मिलती हैं।

Tata Punch में ये फीचर्स

  • यह 5 सीटर कार है, इसमें रियर सीट पर चाइल्ड एंकर है
  • अलॉय व्हील और ट्यूबलेस टायर मिलते हैं
  • टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
  • कार में पांच वेरिएंट आते हैं
  • 360 डिग्री कैमरा

विज्ञापन

Citroen eC3 के फीचर्स

  • 6 सेकंड में पकड़ती है 60kmph की स्पीड
  • कार में रियर पार्किंग सेंसर और सीट बेल्ट रिमांडर
  • मैनुअल एसी और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल
  • फ्रंट माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर और कीलेस एंट्री
  • रियर सीट पर चाइल्ड एंकरेज

ये भी पढ़ें: जल्द आ रही यह सस्ती इलेक्ट्रिक कार, MG Comet EV को देगी टक्कर

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ