Two Wheeler Sales: देश में बीते फेस्टिवल सीजन (3 अक्टूबर-13 नवंबर) में टू-वीलर वाहनों की रिटेल सेल (Retail Sale) में 14% की ग्रोथ देखने को मिली। इस बात की जानकारी एक रिपोर्ट में दी गई। क्रेडिट रेटिंग एजेंसी ICRA की ओर से टू-व्हीलर व्हीकल इंडस्ट्री के लिए जारी किए गए आउटलुक में कहा गया कि वित्त वर्ष 25 (FY25) में इंडस्ट्री की वॉल्यूम ग्रोथ 11 से 14% रह सकती है। इसकी वजह स्थिर रिप्लेसमेंट मांग और अच्छे मानसून के कारण ग्रामीण मांग का मजबूत होना है।
रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि फेस्टिवल सीजन के दौरान पैसेंजर वाहनों की रिटेल सेल सालाना 6% बढ़कर 6.5 लाख यूनिट्स रही। इसकी वजह शानदार डिस्काउंट और अच्छे फाइनेंसिंग के ऑप्शन होना है। हालांकि, फेस्टिवल सीजन में अच्छी रिटेल सेल के बावजूद हाई इन्वेंट्री लेवल ने थोक वॉल्यूम में वृद्धि को कम कर दिया था, लेकिन इस बार फेस्टिवल सीजन में रिटेल सेल की रिपोर्ट काफी अच्छी रही।
यह भी पढ़ें: 31km का माइलेज, कैंटीन में Maruti की ये कार हुई Tax Free, 1.49 लाख की होगी बचत
रिपोर्ट में चैनल चेक के आधार पर बताया गया कि सेमी-अर्बन (semi-urban) और ग्रामीण (Urban) एरिया में बुकिंग में अच्छी बढ़ोतरी हुई है। इन्वेंट्री लेवल भी सामान्य स्तरों पर आ गए हैं। अक्टूबर महीने में देश में कुल टू-व्हीलर वाहनों की बिक्री 14.2% से बढ़कर 21.64 लाख इकाई हो गई, जबकि अक्टूबर 2023 में यह 18.96 लाख इकाई थी।
क्या कहती है SIAM की रिपोर्ट?
सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, कारों और एसयूवी सहित यात्री वाहनों की बिक्री भी अक्टूबर में बढ़कर 3.93 लाख हो गई, जो अक्टूबर 2023 के 3.9 लाख से कहीं अधिक है। एक्सपर्ट का कहना है कि टू- व्हीलर वाहनों की अधिक बिक्री का मतलब अच्छे मानसून के कारण बेहतर फसल होने से ग्रामीण इलाकों में आय में बढ़ोतरी होना है।
यह भी पढ़ें: Honda के पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर को चार्ज करने की टेंशन खत्म, नए टीजर में हुआ खुलासा
संबंधित खबरें
नई बाइक खरीदते समय जरूर चेक करें ये 7 फीचर्स
3 hrs agoपीली या सफेद, कोहरे में कौन-सी हेडलाइट है कार के लिए सबसे बेहतर?
5 hrs agoपेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
9 hrs agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
1 day agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
1 day ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
1 day ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
1 day agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
1 day agoकार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
2 days ago6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines