Honda Activa EV की लॉन्च डेट हुई कन्फर्म, माइलेज और फीचर्स में पेट्रोल से एक कदम है आगे

Honda Activa EV में राइडर की सेफ्टी के लिए डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। ये स्कूटर फ्रंट में टेलिस्कोपिक और रियर में एडजस्टेबल मॉनोशॉक सस्पेंशन के साथ मिलेगा।

Honda Activa EV price, Honda Activa EV Launch Date CONFIRMED, Honda Activa EV Arriving By March 2025, Honda Activa EV features, Honda Activa EV mileage

Honda Activa EV

Honda Activa EV Launch Date: टू व्हीलर सेगमेंट में होंडा की एक्टिवा का अलग ही क्रेज है। अब कंपनी ने Activa EV तैयार कर ली है। लंबे समय से लोग इसके लॉन्च होने का इंतजार कर रहे हैं। अब इसके लॉन्च पर ताजा अपडेट आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये स्कूटर मार्च 2025 तक लॉन्च कर दिया जाएगा। अगले दो से तीन हफ्तों में कंपनी इसका ऑन रोड ट्रॉयल शुरू करने वाली है। बताया जा रहा है कि इसके लुक्स से दिसंबर 2024 में पर्दा उठा दिया जाएगा। जिसके बाद फरवरी या मार्च में इसकी डिलीवरी शुरू हो सकती है।

विज्ञापन

Honda Activa EV की कीमत

जानकारी के अनुसार होंडा ने गुजरात और कर्नाटक में Honda Activa EV के प्रोडक्शन के लिए अलग सेटअप लगाया है, जिससे इसकी वेटिंग पीरियड को कम से कम रखा जा सके।  बता दें ये कंपनी का इंडिया में पहला ईवी स्कूटर होगा। फिलहाल कंपनी ने इसकी कीमतों के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है। अनुमान है कि ये शुरुआती कीमत 1 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर किया जा सकता है।

विज्ञापन

सिंगल चार्ज पर 150 किलोमीटर तक की हाई रेंज

Honda Activa EV में कंपनी दो बैटरी पैक देगी। बताया जा रहा है कि ये स्कूटर अलग-अलग बैटरी सेटअप पर 100 से 150 किलोमीटर तक की रेंज आसानी से निकाल लेगा। स्कूटर में सिंगल पीस सीट है, जिससे लंबी दूरी के सफर पर इसे चलाना आसान होगा। ये स्कूटर 12 इंच के टायर साइज के साथ मिलेगा, जो इसे स्टाइलिश लुक देंगे।

विज्ञापन

Honda Activa EV में डिस्क ब्रेक और एलईडी लाइट

Honda Activa EV में राइडर की सेफ्टी के लिए डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। ये स्कूटर फ्रंट में टेलिस्कोपिक और रियर में एडजस्टेबल मॉनोशॉक सस्पेंशन के साथ मिलेगा। इस सस्पेंशन से इसे टूटी सड़कों पर चलाना आसान होगा। स्कूटर में यंगस्टर्स के लिए अट्रैक्टिव कलर ऑप्शन और एलईडी लाइट दी गई हैं। ये स्कूटर अलॉय व्हील और सिंपल हैंडलबार के साथ आएगा। स्कूटर में बड़ी टेललाइट दी गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ