Cng car maintenance tips in hindi: पेट्रोल का खर्च कम करने के लिए आपने Cng car खरीदी थी। लेकिन अब आपकी सीएनजी कार में नई जैसी माइलेज नहीं रही। ऐसे में इस खबर में हम आपको बताते हैं कि कार मेंटेनेंस में छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर आप किस तरह अपनी कार की हाई माइलेज मेंटेन रख (cng car maintenance tips) सकते हैं। जिस तरह सर्दियों में हमें अपनी सेहत की एक्स्ट्रा केयर की जरूरत पड़ती है। इसी तरह अगर हम अपनी कार का ध्यान रखें तो वह सड़क पर बेहतर परफॉमेंस देगी।
नीचे दिए वीडियो पर क्लिक कर देखें Cng car maintenance tips
कंपनी के पार्ट्स और पेट्रोल पर स्टार्ट
नई सीएनजी कारों में ऑटो फीचर होता है जो इंजन स्टार्ट करते हुए ऑटोमैटिक रूप में पेट्रोल पर शुरू होता है। लगभग 4 से 5 किलोमीटर चलने के बाद वह खुद से ही सीएनजी मोड़ पर आ जाता है। जिन पुरानी गाड़ियों में यह फीचर नहीं है उन्हें हमेशा इंजन को पेट्रोल पर स्टार्ट करना चाहिए। हमेशा कंपनी के सीएनजी पार्ट्स लगवाएं।
9000 km पर बदलें प्लग
कार में स्पार्क प्लग और एयर फिल्टर इंजन के दो इम्पोर्टेन्ट पार्ट्स होते हैं। पेट्रोल कार के मुकाबले सीएनजी की गाड़ियों में हमें स्पार्क प्लग को जल्दी बदल लेना चाहिए। वहीं, एयर फिल्टर को नियमित रूप से साफ करने की जरूरत पड़ती है। जानकारों की मानें तो कार स्पार्क प्लग को करीब 9000 से 10000 किलोमीटर चलाने के बाद बदलना चाहिए। वहीं, सीएनजी पर एयर फिल्टर को लगभग 4000 से 5000 किलोमीटर के बाद ही बदल लेना चाहिए।
नीचे दिए वीडियो पर क्लिक कर देखें Cng car maintenance tips
ऑथराइज्ड किट और क्लीनिंग
आफ्टर मार्केट से सीएनजी किट लगवाते हुए हमें सावधानी बरतने की जरूरत है। हमेशा ऑथराइज्ड किट और सर्विस सेंटर से सीएनजी किट लगवाएं। इलेक्ट्रिक वायरों में अननेसेसरी छेड़छाड़ से बचें। हमेशा उस कंपनी की किट को चुनें जो आपकी कार ब्रांड के इंजन को सपोर्ट करते हों। इसके अलावा रेगुलर कार की थ्रॉटल बॉडी क्लीनिंग करवाएं। इससे कार चलते हुए इंजन पर दबाव कम पड़ेगा और माइलेज इम्प्रूव होगी। खुले की बजाए अपनी सीएनजी कार को शेड में खड़ा करें।
सीएनजी लीक की जांच करवाएं
समय-समय पर कार में सीएनजी लीक की जांच करवानी चाहिए। कार की सर्विस तय समय (9000 km या समय, जो पहले हो जाए) पर करवाएं । इसके अलावा कार में लगे सीएनजी सिलेंडर की जांच करवानी चाहिए। पुराने सिलेंडर को साफ करने की जरूरत पड़ती है। कम दबाव या गैस के साथ कार चलाने पर इंजन के valves पर दबाव बनता है और उसमें आगे लगने का खतरा बना रहता है।
संबंधित खबरें
नई Honda Elevate भारत में लॉन्च, मिलें धांसू फीचर्स, इतनी है कीमत
1 hr agoनई Skoda Slavia हुई लॉन्च, जानें हर वेरिएंट की कीमत और फीचर्स
6 hrs agoनई मर्सिडीज कार भारत में लॉन्च, बिना पेट्रोल चलेगी गाड़ी! चौंका देगी कीमत
10 hrs agoसर्दियों में कार टायर में कितनी हवा रखना चाहिए? जान लें काम की बात
13 hrs agoकल लॉन्च होगी नई Honda Elevate, जानें कितनी हो सकती है कीमत
1 day agoक्या CNG कार में पेट्रोल और सीएनजी को बराबर अनुपात में रखना जरूरी है?
1 day agoEV से भी महंगी Hybrid कारें, ग्राहक किस चीज के दे रहे हैं इतने पैसे?
1 day ago5-10 लाख का बजट है तो नई कार लें या पुरानी? क्या होगा फायदे का सौदा
1 day agoठंड आने से पहले कार को करें तैयारी, जरूर चेक करें गाड़ी की ये 6 चीजें
4 days agoHonda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines