BMW की X6 50 Jahre M Edition लॉन्च, 5 सेकेंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार

BMW की X6 50 Jahre M Edition.jfif

BMW की X6 50 Jahre M Edition.jfif

विज्ञापन

BMW: लग्जरी कार निर्माता BMW ने भारत में अपनी X6 50 Jahre M Edition लॉन्च कर दी है। इस कार की खास बात यह है कि यह मात्र 5.5 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर की रफ्तार तक जाने की क्षमता रखती है। इस हाई स्पीड कार की टॉप स्पीड 250 किलोमीटर प्रतिघंटा रखी गई है।

rangerproofswag.com) 375%; width:-webkit-calc(100% – 2px); width:calc(100% – 2px);”>

Advertisment

इंटीरियर में देगी सबको मात

कार में 12.3 इंच की फुल डिजिटल स्क्रीन दी जा रही है। इस हाई स्पीड कार में वायरलेस चाजर, डोर प्रोजेक्टर, हारमन कार्डन साउंड सिस्टम आकर्षित करेगा। इसमें 3डी नेविगेशन सिस्टम, टच कंट्रोल, हिल होल्ड कंट्रोल, 4 जोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स हैं। कंपनी के मुताबिक कार में मॉडर्न कनेक्टिविटी फीचर्स जैसे एंड्रॉयड ऑटो कनेक्ट, ऐप्पल प्ले कनेक्ट, ब्लूटूथ, वॉइस कंट्रोल, यूएसबी हैं।

 

 

विज्ञापन

स्पोर्ट्स सीट के साथ मिलेगा शानदार डिजाइन

कार लवर्स को इसमें स्पोर्ट्स सीट, फ्रंट और रियर केबिन लैम्प, मल्टी कलर लाइटिंग, रियर में रीडिंग लैंप दिया जा रहा है। इसके अलावा इसका बेहद शानदार डिजाइन है सिग्नेचर किडनी ग्रिल दिया जा रहा है जिस पर 50 Jahre M एडिशन का लोगो लगा है। इतना ही नहीं इसके पहियों के कप्स पर भी यह निशान बनाए गए हैं। पहिए करीब 20 इंच के जो एलॉय हैं। इसमें एक्सटीरियर डिजाइन में कार एलईडी फॉग लाइट, हेडलैम्प और टेल लैम्प के साथ आती है।

विज्ञापन

यह है कीमत

BMW X6 50 Jahre M Edition की कीमत 1.11 करोड़ रुपये से शुरू होगी। भारत में कंपनी ने Jahre M Edition का यह नौंवा मॉडल लॉन्च किया है। कार में एम स्पोर्ट एग्जॉस्ट सिस्टम है। एडेप्टिव सस्पेंशन के साथ कार में तीन लीटर 6 सिलेंडर पेट्रोल इंजन है। यह 340Hp आउटपुट दे सकता है। इंजन 450Nm टॉर्क पैदा कर सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ