---विज्ञापन---

ऑटो

साल खत्म होने से पहले बड़ा फायदा, 1 लाख रुपये सस्ती मिल रही ये SUV, 1 जनवरी से पहले खरीद लें 

अगर आप नई कार खरीदने की सोच रहे हैं तो अब इंतजार करना नुकसान का सौदा हो सकता है. नए GST स्लैब के बाद CSD से यह SUV नॉर्मल शोरूम से करीब 1 लाख रुपये तक सस्ती मिल रही है. जानते हैं कब तक है ये डील.

Skoda Kushaq Tax Free: अगर आप इस साल के खत्म होने से पहले Skoda Kushaq खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यह समय आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. नए GST स्लैब के बाद Skoda Kushaq की कीमत में कटौती हुई है और इसका सीधा फायदा आर्मी कैंटीन यानी CSD से कार खरीदने वालों को मिल रहा है. CSD पर कम GST की वजह से यह SUV आम शोरूम के मुकाबले काफी सस्ती पड़ रही है, जिससे खरीदारों को लाखों रुपये तक की टैक्स बचत हो सकती है.

CSD में क्यों सस्ती मिलती है Skoda Kushaq

---विज्ञापन---

कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट (CSD) पर कार खरीदने पर सिर्फ 14 प्रतिशत GST लिया जाता है, जबकि नॉर्मल शोरूम में टैक्स ज्यादा होता है. नए GST स्लैब का असर अब CSD पर मिलने वाली कारों पर भी साफ दिखने लगा है. यही वजह है कि Skoda Kushaq की कीमत CSD में काफी कम हो गई है.

Skoda Kushaq की CSD कीमत से कितनी बचत

---विज्ञापन---

Cars24 के मुताबिक Skoda Kushaq Signature 1.0 TSI MT की CSD कीमत 13.08 लाख रुपये है. वैरिएंट के हिसाब से देखें तो नॉर्मल शोरूम की तुलना में इस SUV पर करीब 1 लाख रुपये से ज्यादा की टैक्स बचत हो रही है. जो लोग बजट में प्रीमियम SUV लेना चाहते हैं, उनके लिए यह एक बड़ा मौका है.

Skoda Kushaq की CSD एक्स-शोरूम कीमतें

---विज्ञापन---

Skoda Kushaq Prestige 1.0 TSI MT की CSD कीमत 13.08 लाख रुपये है.
Skoda Kushaq Prestige 1.0 TSI AT की कीमत 13.93 लाख रुपये रखी गई है.
Skoda Kushaq Prestige 1.5 TSI MT की CSD कीमत 14.05 लाख रुपये है.
Skoda Kushaq Prestige 1.5 TSI AT की कीमत 15.16 लाख रुपये है.

CSD क्या है और यहां से कौन कार खरीद सकता है

---विज्ञापन---

कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट रक्षा मंत्रालय के तहत भारत सरकार का एकमात्र सरकारी स्वामित्व वाला संगठन है. देश के अहम शहरों जैसे अहमदाबाद, बागडोगरा, दिल्ली, जयपुर, कोलकाता और मुंबई में इसके 34 डिपो हैं. CSD का संचालन भारतीय सशस्त्र बल करते हैं. यहां से सर्विंग और रिटायर्ड आर्मी पर्सनल, डिफेंस सिविलियन, पूर्व सैनिक और सैन्य कर्मियों की विधवाएं रियायती दरों पर कार खरीद सकते हैं.

अब Skoda Kushaq Facelift की तैयारी

---विज्ञापन---

Skoda India अपनी मोस्ट अवेटेड Kushaq Facelift को जनवरी 2026 के दूसरे हिस्से में लॉन्च कर सकती है. यह SUV पहली बार 2021 में लॉन्च हुई थी और अब इसे बड़े अपडेट के साथ लाने की तैयारी है. फेसलिफ्ट मॉडल में कॉस्मेटिक बदलावों के साथ नए फीचर्स और एक नया ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलने की उम्मीद है. नई Skoda Kushaq Facelift में लेवल-2 ADAS कन्फर्म हो चुका है. इसके साथ 360 डिग्री कैमरा भी जोड़ा जा सकता है. Skoda पहले ही साफ कर चुकी है कि MQB A0-IN प्लेटफॉर्म पर फेसलिफ्ट के साथ ADAS फीचर्स धीरे-धीरे पेश किए जाएंगे.

अगर आप अभी Skoda Kushaq खरीदते हैं, तो CSD के जरिए आपको शानदार SUV के साथ बड़ी टैक्स बचत भी मिल सकती है. वहीं, फेसलिफ्ट का इंतजार करने वालों के लिए 2026 में और भी नए फीचर्स देखने को मिलेंगे.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- 2.50 लाख रुपये सस्ती मिल रही Hyundai की ये पॉपुलर कार, नहीं लगेगा टैक्स, यहां है डील

First published on: Dec 27, 2025 10:26 AM

End of Article

About the Author

Mikita Acharya

Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। इसी साल अपने करियर की शुरुआत ETV Bharat के स्टेट डेस्क से की। मिकिता ने दैनिक भास्कर में 3 साल से ज्यादा समय तक काम करते हुए जमीनी रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक अपनी मजबूत पकड़ बनाई। बाद में उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के साथ भी काम किया। पत्रकारिता में 5.5 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।

Read More

Mikita Acharya

Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। इसी साल अपने करियर की शुरुआत ETV Bharat के स्टेट डेस्क से की। मिकिता ने दैनिक भास्कर में 3 साल से ज्यादा समय तक काम करते हुए जमीनी रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक अपनी मजबूत पकड़ बनाई। बाद में उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के साथ भी काम किया। पत्रकारिता में 5.5 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola