---विज्ञापन---

ऑटो

महिला यात्रियों के लिए खुशखबरी! सरकार का Ola-Uber के लिए ये नया नियम देगा खास ऑप्शन

केंद्र सरकार ने मोटर व्हीकल एग्रीगेटर्स गाइडलाइंस 2025 में संशोधन किया है. इसके तहत Ola, Uber और Rapido जैसे कैब ऐप्स पर यात्रियों को ड्राइवर का जेंडर चुनने का विकल्प मिल सकता है.

Ola Uber new rule: ऑनलाइन कैब बुक करने वालों के लिए केंद्र सरकार ने एक अहम कदम उठाया है. मोटर व्हीकल एग्रीगेटर्स गाइडलाइंस 2025 में किए गए नए संशोधन के तहत Ola, Uber और Rapido जैसे ऐप्स पर जल्द ही यात्रियों को ड्राइवर का जेंडर चुनने का विकल्प मिल सकता है. खासकर महिला यात्रियों के लिए इसे सुरक्षा और भरोसे के लिहाज से बड़ी राहत माना जा रहा है. इसके साथ ही सरकार ने टिप सिस्टम को भी साफ और पारदर्शी बनाने के निर्देश दिए हैं, ताकि यात्रियों और ड्राइवरों दोनों को फायदा हो.

क्या है मोटर व्हीकल एग्रीगेटर्स गाइडलाइंस 2025 का नया बदलाव

---विज्ञापन---

केंद्र सरकार ने इन गाइडलाइंस में बदलाव करते हुए यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी है. नए नियमों का मकसद कैब सर्विस को ज्यादा सुरक्षित, भरोसेमंद और जवाबदेह बनाना है. सरकार ने सभी राज्यों से कहा है कि वे इन संशोधित गाइडलाइंस को अपने यहां लागू करें और एग्रीगेटर कंपनियों से इसका पालन कराएं.

कब से लागू हो सकता है नया नियम

---विज्ञापन---

नोटिफिकेशन में किसी तय तारीख का जिक्र नहीं किया गया है. आम तौर पर ऐसी गाइडलाइंस जारी होते ही प्रभावी मानी जाती हैं, लेकिन राज्यों को इन्हें जमीन पर उतारने के लिए कुछ समय दिया जाता है. इससे पहले जुलाई 2025 में आई गाइडलाइंस को लागू करने के लिए राज्यों को तीन महीने का वक्त मिला था. माना जा रहा है कि इस बार भी ऐसा ही समय दिया जा सकता है.

ड्राइवर जेंडर चॉइस फीचर कैसे होगा लागू

---विज्ञापन---

ये नियम केंद्र सरकार ने बनाए हैं, लेकिन इन्हें लागू करने की जिम्मेदारी राज्य सरकारों की होगी. राज्यों को अपने लाइसेंसिंग सिस्टम में इस बदलाव को शामिल करना होगा. वहीं Ola, Uber और Rapido जैसी कंपनियों को अपने ऐप्स में तकनीकी बदलाव करने होंगे, ताकि यात्रियों को ड्राइवर का जेंडर चुनने का विकल्प मिल सके. यह फीचर गाइडलाइंस के तहत अनिवार्य होगा और नियम न मानने पर एग्रीगेटर का लाइसेंस भी रद्द किया जा सकता है.

महिला ड्राइवरों की कम संख्या 

---विज्ञापन---

इधर इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स का कहना है कि नियम अच्छा है, लेकिन इसे लागू करना आसान नहीं होगा. फिलहाल देश में महिला कैब ड्राइवरों की हिस्सेदारी 5 फीसदी से भी कम है. ऐसे में हर समय महिला ड्राइवर उपलब्ध कराना मुश्किल हो सकता है, खासकर रात के समय जब डिमांड ज्यादा होती है. इससे वेटिंग टाइम बढ़ने और ऑन-डिमांड सर्विस प्रभावित होने की आशंका भी जताई जा रही है.

टिप सिस्टम में क्या बदलेगा

---विज्ञापन---

सरकार ने टिप देने के नियमों को भी साफ कर दिया है. अब यात्री सफर पूरा होने के बाद ही अपनी मर्जी से ड्राइवर को टिप दे सकेंगे. टिप की पूरी रकम ड्राइवर को मिलेगी, इसमें किसी तरह की कटौती नहीं होगी. साथ ही कंपनियां टिप के लिए यात्रियों पर दबाव डालने या भ्रामक तरीके अपनाने की कोशिश नहीं कर सकेंगी.

कुल मिलाकर, नए नियमों का मकसद यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाना और ड्राइवरों की कमाई को ज्यादा पारदर्शी बनाना है. महिला यात्रियों को ज्यादा सुरक्षित विकल्प मिलेगा.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- 2025 में कारों ने मचा दिया तहलका! पूरे साल छाए रहे ये 5 लॉन्च, वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

First published on: Dec 26, 2025 01:57 PM

End of Article

About the Author

Mikita Acharya

Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। इसी साल अपने करियर की शुरुआत ETV Bharat के स्टेट डेस्क से की। मिकिता ने दैनिक भास्कर में 3 साल से ज्यादा समय तक काम करते हुए जमीनी रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक अपनी मजबूत पकड़ बनाई। बाद में उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के साथ भी काम किया। पत्रकारिता में 5.5 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।

Read More

Mikita Acharya

Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। इसी साल अपने करियर की शुरुआत ETV Bharat के स्टेट डेस्क से की। मिकिता ने दैनिक भास्कर में 3 साल से ज्यादा समय तक काम करते हुए जमीनी रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक अपनी मजबूत पकड़ बनाई। बाद में उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के साथ भी काम किया। पत्रकारिता में 5.5 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola