Second Hand Luxury Car: सेकेंड हैंड BMW-Mercedes लेने का प्लान? पहले जान लें फायदे और नुकसान

कम बजट में लग्जरी कार खरीदना आज कई लोगों का सपना नहीं, बल्कि प्लान बन चुका है. सेकेंड हैंड लग्जरी कार आपको आधी कीमत में प्रीमियम ब्रांड और शानदार फीचर्स का अनुभव देती है, लेकिन इसके साथ कुछ छिपे हुए खर्च और जोखिम भी जुड़े होते हैं. खरीदने से पहले फायदे-नुकसान जानना बेहद जरूरी है, वरना सस्ती डील भारी पड़ सकती है.

car

आधी कीमत में लग्जरी कार! (Photo-News24 GFX)

विज्ञापन

Is buying second hand luxury cars a good option: चमचमाती लग्जरी कार हर किसी को भाती है. शानदार डिजाइन, आरामदायक केबिन और दमदार परफॉर्मेंस ये सब मिलकर इसे खास बना देते हैं. लेकिन जब नई लग्जरी कार की कीमत सामने आती है, तो ज्यादातर लोगों का सपना वहीं रुक जाता है. ऐसे में सेकेंड हैंड लग्जरी कार एक ऐसा रास्ता बनकर सामने आती है, जो कम बजट में प्रीमियम कार का अनुभव देती है. हालांकि, यह सौदा जितना फायदेमंद लगता है, उतना ही जोखिम भरा भी हो सकता है. इसलिए सेकेंड हैंड लग्जरी कार खरीदने से पहले इसके फायदे और नुकसान दोनों को समझना बेहद जरूरी है.

क्यों लोग सेकेंड हैंड लग्जरी कार की ओर बढ़ रहे हैं

विज्ञापन

आज के समय में कई लोग नई कार की जगह सेकेंड हैंड लग्जरी कार को चुन रहे हैं. इसकी सबसे बड़ी वजह कीमत है. नई लग्जरी कार के मुकाबले सेकेंड हैंड कार काफी सस्ती मिल जाती है, जिससे आम बजट में भी प्रीमियम ब्रांड की गाड़ी खरीदना संभव हो जाता है. इसके साथ ही लोग कम पैसों में बेहतर स्टेटस और शानदार ड्राइविंग एक्सपीरियंस चाहते हैं.

पहला फायदा- नई कार के मुकाबले काफी सस्ती कीमत

सेकेंड हैंड लग्जरी कार खरीदने का सबसे बड़ा फायदा इसकी कम कीमत है. लग्जरी कारें पहले 3 से 5 साल में अपनी कीमत का 40 से 60 प्रतिशत तक खो देती हैं. यानी वही कार, जो नई होने पर बहुत महंगी थी, कुछ साल बाद आधी कीमत में मिल सकती है. इससे आप अपने बजट में बड़ी और ब्रांडेड कार खरीद पाते हैं.

विज्ञापन

दूसरा फायदा- शानदार फीचर्स और प्रीमियम फील

लग्जरी कारों में मिलने वाले फीचर्स आम कारों से कहीं ज्यादा होते हैं. पावर सीट्स, लेदर इंटीरियर, सनरूफ, एडवांस म्यूजिक सिस्टम, नेविगेशन और कई स्मार्ट टेक्नोलॉजी फीचर्स सेकेंड हैंड कार में भी मिल जाते हैं. इससे कम पैसों में आपको हाई-एंड कार जैसा अनुभव मिलता है.

विज्ञापन

तीसरा फायदा- बेहतर सेफ्टी और मजबूत क्वालिटी

लग्जरी कारों में सेफ्टी पर खास ध्यान दिया जाता है. इनमें एयरबैग्स, ABS, EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल और पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स आम तौर पर मिलते हैं. इसके अलावा, इनमें इस्तेमाल होने वाले पार्ट्स और मैटेरियल की क्वालिटी भी बेहतर होती है, जिससे कार लंबे समय तक टिकाऊ रहती है.

विज्ञापन

अब सेकंड हैंड लग्जरी कार खरीदने के सिर्फ फायदें ही नहीं होते कुछ ऐसी बातें भी है जो नुकसान साबित हो सकती हैं.

पहला नुकसान- मेंटेनेंस और सर्विस का भारी खर्च

विज्ञापन

जहां कीमत कम लगती है, वहीं मेंटेनेंस जेब पर भारी पड़ सकता है. लग्जरी कारों की सर्विस और रिपेयर काफी महंगी होती है. कई मामलों में सालाना मेंटेनेंस का खर्च एक लाख रुपये या उससे ज्यादा भी हो सकता है, खासकर अगर आप ऑथराइज्ड सर्विस सेंटर में कार सर्विस कराते हैं.

दूसरा नुकसान- स्पेयर पार्ट्स की कीमत और उपलब्धता

विज्ञापन

लग्जरी कारों के स्पेयर पार्ट्स आसानी से नहीं मिलते और अगर मिल भी जाएं तो उनकी कीमत काफी ज्यादा होती है. किसी बड़े पार्ट के खराब होने पर रिप्लेसमेंट का खर्च आपकी उम्मीद से कहीं ज्यादा हो सकता है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता.

तीसरा नुकसान- माइलेज और फ्यूल खर्च

विज्ञापन

ज्यादातर लग्जरी कारें दमदार इंजन के साथ आती हैं, लेकिन इसका असर माइलेज पर पड़ता है. ये कारें ज्यादा पेट्रोल या डीजल खर्च करती हैं. अगर आपकी रोजाना ड्राइविंग ज्यादा है, तो फ्यूल का खर्च तेजी से बढ़ सकता है.

चौथा नुकसान- पुराना मॉडल और तकनीकी दिक्कतें

विज्ञापन

बजट के हिसाब से सेकेंड हैंड लग्जरी कार लेने पर आपको पुराना मॉडल ही चुनना पड़ता है. इससे नए मॉडल में मिलने वाले लेटेस्ट फीचर्स और टेक्नोलॉजी का फायदा नहीं मिल पाता. इसके अलावा, कार पुरानी होने की वजह से इलेक्ट्रॉनिक या मैकेनिकल समस्याएं आने की संभावना भी रहती है, जिनकी मरम्मत महंगी होती है.

आखिर फैसला क्या होना चाहिए

विज्ञापन

सेकेंड हैंड लग्जरी कार खरीदना एक स्मार्ट फैसला हो सकता है, अगर आप पूरी रिसर्च के साथ आगे बढ़ें. कार की कंडीशन, सर्विस हिस्ट्री और डॉक्यूमेंट्स की अच्छी तरह जांच करें और मेंटेनेंस खर्च के लिए पहले से तैयार रहें. अगर फायदे और नुकसान को समझकर फैसला लिया जाए, तो कम कीमत में लग्जरी कार का सपना सच किया जा सकता है, वरना जल्दबाजी में लिया गया फैसला परेशानी का कारण भी बन सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ