---विज्ञापन---

ऑटो

SUV खरीदने से पहले देखें ये लिस्ट, पैनोरमिक सनरूफ वाली ये 5 कार हैं बेस्ट ऑप्शन

अब SUV खरीदते वक्त सिर्फ माइलेज नहीं, लग्जरी भी जरूरी हो गई है. पैनोरमिक सनरूफ का क्रेज ऐसा बढ़ा है कि बजट सेगमेंट की SUV भी अब यह प्रीमियम फीचर ऑफर कर रही हैं. टाटा नेक्सन से लेकर मारुति विक्टोरिस तक, जानिए कौन-सी 5 वैल्यू फॉर मनी SUV आपको कम कीमत में बड़ा सनरूफ और लग्जरी फील देती हैं.

Cars with Panoramic sunroof in india: भारतीय कार खरीदार अब सिर्फ माइलेज नहीं, बल्कि लग्जरी और प्रीमियम फील भी उतनी ही अहम मानते हैं. आज की तारीख में कार का केबिन जितना आरामदायक, खुला और स्टाइलिश होगा, उतना ही वह ग्राहकों को आकर्षित करता है. यही वजह है कि सनरूफ, खासकर पैनोरमिक सनरूफ की डिमांड तेजी से बढ़ी है. पैनोरमिक सनरूफ न सिर्फ कार को प्रीमियम लुक देता है, बल्कि केबिन को ज्यादा रोशनी और खुलापन भी देता है. अगर आप भी बजट में ऐसी SUV तलाश रहे हैं, जिसमें पैनोरमिक सनरूफ मिले, तो ये 5 वैल्यू फॉर मनी SUV आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकती हैं.

टाटा नेक्सन- Tata Nexon

---विज्ञापन---

टाटा नेक्सन पहले से ही भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली सब-कॉम्पैक्ट SUV में शामिल है. पैनोरमिक सनरूफ जुड़ने के बाद इसकी लोकप्रियता और बढ़ गई है. नेक्सन के Creative Plus PS और Fearless Plus PS वैरिएंट्स में यह फीचर मिलता है. 11.25 लाख से 14.15 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत में नेक्सन उन लोगों के लिए शानदार विकल्प है, जो बजट में रहते हुए प्रीमियम फील चाहते हैं.

महिंद्रा XUV 3XO- Mahindra XUV 3XO

---विज्ञापन---

महिंद्रा XUV 3XO को इस सेगमेंट में पैनोरमिक सनरूफ देने वाली पहली SUV होने का श्रेय जाता है. इसके AX7 और AX7 Luxury ट्रिम्स में यह फीचर दिया गया है. 11.66 लाख से 14.40 लाख रुपये एक्स-शोरूम कीमत वाली यह SUV खासतौर पर युवा ग्राहकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है.

किआ साइरोस- Kia Syros

---विज्ञापन---

अगर कम कीमत में पैनोरमिक सनरूफ चाहिए, तो किआ साइरोस एक मजबूत दावेदार है. इसके HTK+, HTX, HTX+ और HTX+ (O) वैरिएंट्स में यह फीचर मिलता है. साइरोस की एक्स-शोरूम कीमत 10.74 लाख रुपये से शुरू होकर 15.49 लाख रुपये तक जाती है, जो इसे इस लिस्ट की सबसे किफायती SUV बनाती है.

हुंडई क्रेटा- Hyundai Creta

---विज्ञापन---

हुंडई क्रेटा को भारत की SUV किंग कहा जाए तो गलत नहीं होगा. इसके EX (O) से लेकर SX (O) और Knight एडिशन तक कई वैरिएंट्स में पैनोरमिक सनरूफ दिया गया है. 12.52 लाख से 20.20 लाख रुपये एक्स-शोरूम कीमत रेंज के साथ क्रेटा हर तरह के ग्राहक की जरूरत को पूरा करती है.

मारुति सुजुकी विक्टोरिस- Maruti Suzuki Victoris 

---विज्ञापन---

हाल ही में लॉन्च हुई मारुति सुजुकी विक्टोरिस भी पैनोरमिक सनरूफ ट्रेंड में पीछे नहीं है. इसके ZXI (O) और ZXI+ (O) वैरिएंट्स में यह फीचर मिलता है. 14.08 लाख से 19.99 लाख रुपये एक्स-शोरूम कीमत वाली यह SUV मारुति की भरोसेमंद इमेज के साथ प्रीमियम फीचर्स का अच्छा कॉम्बिनेशन पेश करती है.

ये भी पढे़ं- साल खत्म होने से पहले बड़ा फायदा, 1 लाख रुपये सस्ती मिल रही ये SUV, 1 जनवरी से पहले खरीद लें

---विज्ञापन---

First published on: Dec 27, 2025 12:57 PM

End of Article

About the Author

Mikita Acharya

Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। इसी साल अपने करियर की शुरुआत ETV Bharat के स्टेट डेस्क से की। मिकिता ने दैनिक भास्कर में 3 साल से ज्यादा समय तक काम करते हुए जमीनी रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक अपनी मजबूत पकड़ बनाई। बाद में उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के साथ भी काम किया। पत्रकारिता में 5.5 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।

Read More

Mikita Acharya

Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। इसी साल अपने करियर की शुरुआत ETV Bharat के स्टेट डेस्क से की। मिकिता ने दैनिक भास्कर में 3 साल से ज्यादा समय तक काम करते हुए जमीनी रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक अपनी मजबूत पकड़ बनाई। बाद में उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के साथ भी काम किया। पत्रकारिता में 5.5 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola