BMW G 310 RR Limited Edition: BMW Motorrad ने भारतीय मार्केट में अपनी पॉपुलर बाइक BMW G 310 RR का लिमिटेड एडिशन वर्जन लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने यह मॉडल भारत में अपनी 10,000 यूनिट सेल का जश्न मनाने के लिए उतारा है. इसकी कीमत 2.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है, जो स्टैंडर्ड मॉडल से करीब 18,000 रुपये ज्यादा है.
नया लुक और डिजाइन
लिमिटेड एडिशन BMW G 310 RR तीन कलर स्कीम्स में उपलब्ध है- ब्लैक और व्हाइट. सभी वेरिएंट में रेड और ब्लू ग्राफिक्स दिए गए हैं, जो फेंडर, फेयरिंग और फ्यूल टैंक के हिस्से पर नजर आते हैं. इसे खास बनाने के लिए बाइक पर ‘1/310’ बैजिंग दी गई है. इसके अलावा, व्हील रिम्स पर भी आकर्षक डेकल्स जोड़े गए हैं.
इंजन और पावर
मैकेनिकल तौर पर इस लिमिटेड एडिशन में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इसमें वही 312.2cc का सिंगल-सिलेंडर लिक्विड-कूल्ड इंजन है, जो 34 बीएचपी की पावर और 27 एनएम का टॉर्क देता है. यह इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है.
ये भी पढ़ें- Ultraviolette की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक X47 Crossover, 323km की रेंज, सिर्फ 999 में करें प्री-बुकिंग
फीचर्स और परफॉर्मेंस
यह स्पोर्टी बाइक 17-इंच अलॉय व्हील्स पर चलती है, जिनमें Michelin के टायर लगे हैं- फ्रंट पर 110/70 और रियर पर 150/60 साइज के. सस्पेंशन के लिए इसमें USD टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और रियर में मोनोशॉक दिया गया है. सुरक्षा के लिहाज से बाइक में आगे और पीछे दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक और डुअल-चैनल ABS मौजूद है.
टेक्नोलॉजी और कंफर्ट
BMW G 310 RR लिमिटेड एडिशन में पूरी तरह डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है, जिसमें राइडिंग मोड्स भी मिलते हैं. इसके अलावा बाइक में LED लाइटिंग का इस्तेमाल किया गया है, जो इसे और प्रीमियम लुक देता है.
लिमिटेड एडिशन BMW G 310 RR स्टाइल और परफॉर्मेंस का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है. नई पेंट स्कीम्स और खास बैजिंग इसे स्टैंडर्ड मॉडल से अलग बनाते हैं. अगर आप BMW की स्टाइलिश और पावरफुल बाइक खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यह लिमिटेड एडिशन आपके लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकता है.
ये भी पढ़ें- GST स्लैश के बाद TVS Apache बाइक्स हुईं सस्ती, मिल रहा बंपर फायदा, देखें नई प्राइस लिस्ट
संबंधित खबरें
ठंड में परेशान नहीं करेगी गाड़ी! सर्दियों से पहले जरूर चेक कर लें कार की ये 6 चीजें
2 days agoHonda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक, 6 अक्टूबर को होगी लॉन्च
3 days agoपेट्रोल-डीजल तो वही, फिर BS6 गाड़ी कम प्रदूषण कैसे फैलाती है? जानिए BS4 और BS6 में असली फर्क
3 days ago1 अप्रैल से पेट्रोल-डीजल ही नहीं, EV और Hybrid पर भी लागू होंगे नए CAFE-3 नियम, जानिए क्या बदलेगा
3 days agoSkoda Cars Price Hike: 1 अक्टूबर से महंगी होंगी कंपनी की सभी कारें, जानें कितना बढ़ेगा दाम
4 days agoBMW 3 Series का नया अवतार हुआ पेश, 10 मिनट चार्ज पर मिलेगी 423 km की रेंज, जानें इसमें क्या खास?
4 days agoMahindra Thar OG लेने के लिए कितनी सैलरी चाहिए? 10 लाख के लोन पर जानें EMI का पूरा हिसाब
4 days agoUpcoming Car Launch In October: अक्टूबर में कार बाजार में लगेगा मेला! ये 10 नई गाड़ियां होंगी लॉन्च, देखें पूरी लिस्ट
4 days agoUpcoming Cars: 7-सीटर Hybrid SUV से नई Seltos तक, जल्द आने वाली हैं ये 3 बड़ी कारें, जानें क्या होगा खास
5 days agoTata ने ग्राहकों को दिया बड़ा तोहफा! EV पर शुरू की BaaS स्कीम, अब इतनी सस्ती हो गईं टाटा की इलेक्ट्रिक कारें
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines