हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

10 लाख से कम में मिलेंगी यह 5 नई कारें, New Year 2024 में होंगी लॉन्च

New cars under 10 lakhs launched in 2024 details in hindi: आने वाली नई गाड़ियों में हैचबैक, सेडान और एसयूवी तीनों सेगमेंट की कारें हैं।

विज्ञापन
5 new cars under 10 lakhs

New cars under 10 lakhs launched in 2024 details in hindi: कार बाजार में 10 लाख से कम कीमत वाली गाड़ियों की हाई डिमांड रहती है। साल 2024 में अलग-अलग कार निर्माता कंपनियां इस मिड सेगमेंट में अपनी कारें पेश कर रही हैं। इनमें हैचबैक, सेडान और एसयूवी सभी गाड़ियां शामिल हैं। आइए आपको इस खबर में इन कारों के नाम व फीचर्स के बारे में बताते हैं।

नीचे दिए वीडियो पर क्लिक कर देखें Maruti Suzuki Swift

Maruti Suzuki Swift

यह मारुति सुजुकी की मोस्ट अवेटेड हैचबैक कार में से एक है। हाल ही में इस कार को जापान में शोकेस किया गया था। यह कंपनी की फोर्थ जनरेशन कार है, जिसे साल 2024 के शुरुआत में इंडिया में लॉन्च किया जाएगा। नई Swift में HEARTECT प्लेटफॉर्म मिलेगा, जिससे यह सड़क पर पहले से अधिक स्मूथ और 30 से 40 kmpl के बीच हाई माइलेज देगी। इसमें सीएनजी, पेट्रोल दोनों का ऑप्शन मिलेगा।

विज्ञापन

Kia Sonet

किआ मोटर्स ने अपनी इस कार से हाल ही में पर्दा उठाया है।  फिलहाल इसकी कीमतों का ऐलान नहीं किया गया है। लेकिन अनुमान है कि यह शुरुआती कीमत 8 लाख रूपये एक्स शोरूम में ऑफर की जाएगी। बाजार में मौजूद इसका बेस मॉडल (cars under 10 lakhs)  अभी 7.5 लाख रुपये एक्स शोरूम में आता है। इसका टॉप मॉडल जिसमें सनरूफ, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम समेत एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम जैसे एडवांस फीचर्स होंगें, वह 10 लाख रुपये से अधिक का मिलेगा।

नीचे दिए वीडियो पर क्लिक कर देखें Kia Sonet

विज्ञापन

Maruti Suzuki Dzire

यह कंपनी की फोर्थ जनरेशन कार होगी। कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट में इस कार की हाई डिमांड रहती है। यह कार मार्च 2024 तक लॉन्च की जाएगी। इसमें सीएनजी के अलावा जबरदस्त 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन मिलेगा। कार में 3 सिलेंडर इंजन है, यह इंजन पहाड़ों व मिट्टी आदि में हाई पावर जनरेट करता है। खास बात यह है कि यह कार मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन में आएगी। इसमें 5 स्पीड गियरबॉक्स आता है। इस कार में माइल्ड हाइब्रिड का भी ऑप्शन मिलेगा।

Tata Altroz Facelift

टाटा मोटर्स की यह नई कार पूरी तरह न्यू जनरेशन होगी। इसके फ्रंट लुक बेहद फ्यूचरिस्टिक बनाया गया है। नई कार में पुरानी के मुकाबले 10.25 इंच की बड़ी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा। इसके अलावा इसमें 7 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया जा रहा है। कार के इंटीरियर को पहले से अधिक क्लासी बनाया गया है। इसमें डुअल टोन का ऑप्शन मिलेगा। कार के पावरट्रेन में कोई बदलाव नहीं किया जा रहा है। कार के इंटीरियर को पहले से अधिक प्रीमियम लुक देने की कोशिश की गई है।

विज्ञापन

Nissan Magnite Facelift

इस कार में पांच और सात दोनों सीट ऑप्शन मिलते हैं। ज्यादा सामान के साथ सफर करने के लिए कार के रियर सीट को हटाकर इसे मल्टी पर्पज कार की तरह यूज कर सकते हैं। दरअसल, यह मिड साइज एसयूवी है। कार की लंबाई 3994 mm, चौड़ाई 1758 mm की है। आरामदायक सफर के लिए इसकी हाइट 1572 mm रखी गई है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola