Cheapest CNG Cars: पेट्रोल और डीजल की कीमतें कम और ज्यादा होती रहती हैं। जबकि इलेक्ट्रिक कारें अभी भी बजट से बाहर हैं। ऐसे में एक आम आदमी के लिए CNG कार ही सबसे सस्ता ऑप्शन बचता है। कार बाजार में भी इस समय कई मॉडल आपको आसानी से मिल जाएंगे जो डेली यूज के हिआब से अच्छे हो सकती हैं। अब अगर आप आप भी एक किफायती छोटी CNG कार खरीदने की सोच रहे हैं जो आपके बजट को भी ना बिगड़ने दे तो यहां हम आपके कुछ वैल्यू फॉर मनी मॉडल लेकर आयें…. आइये जानते हैं।
Maruti Alto K10 (CNG)
- माइलेज: 33.85 km/kg
- कीमत: 5.96 लाख रुपये
Maruti Alto K10 एक एक ऐसी कार है जो पेट्रोल के साथ CNG में भी उपलब्ध है। इस कार में 1.0L का पेट्रोल इंजन लगा है, CNG का भी ऑप्शन इसमें मिलता है। CNG मोड में यह कार 33.85 km की माइलेज ऑफर करती है। अगर आपका सामना डेली हैवी ट्रैफिक से होता है तो यह कार आपके लिए किफायती साबित होगी। हैवी ट्रैफिक में भी ये कार को आसानी से निकल जाती है।
यह बाहर से कॉम्पैक्ट जरूरत है लेकिन इसमें स्पेस अच्छा मिल जाता है। इतना ही नहीं कॉम्पैक्ट साइज़ की वजह से इसे ड्राइव में मज़ा आता है। सेफ्टी के लिए कार में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD और एयरबैग्स मिलते हैं। Alto छोटी फैमिली के लिए परफेक्ट कार साबित हो सकती है। इसमें स्पेस ठीक है और 4 लोग तो आराम से बैठ सकते हैं। इसकी सीटें आरामदायक नहीं हैं जिसकी वजह से लंबी दूरी पर आपको थकान हो सकती है। इसकी एक्स-शो रूम कीमत 5.96 लाख रुपये से शुरू होती है।
Maruti Suzuki Celerio CNG
- माइलेज: 34.43 km/kg
- कीमत: 5.96 लाख रुपये
सस्ती CNG कार की लिस्ट में अगली कार है मारुति सुजुकी सलेरियो CNG है। इस कार का डिजाइन आपको पसंद आ सकता है। इसमें स्पेस अच्छा मिल जाता है। 5 लोगो के बैठने की इसमें जगह दी गई है।
सलेरियो CNG एक प्रीमियम हैचबैक कार के रूप मे आई है। सलेरियो CNG कॉम्पैक्ट साइज़ इसे हेवी ट्रैफिक में निकलने की आजादी देता है। इस कार में 1.0L का पेट्रोल इंजन लगा है। इसका इंजन सिटी और भी बढ़िया परफॉरमेंस देता
सेफ्टी के एंटी इस कार में लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD और एयरबैग्स की सुविधा मिलती है। CNG मोड पर यह कार 34.43 km/kg की माइलेज ऑफर करती है। Celerio CNG की एक्स-शो रूम कीमत 6.73 लाख रुपये से शुरू होती है। जों बेहतर CNG कार की तलाश में हैं उन्हें ये मॉडल पसंद आ सकता है।
यह भी पढ़ें: Car Price Hikes: कार खरीदने का सही मौका! वरना नए साल में देने होंगे 9 लाख रुपये ज्यादा
संबंधित खबरें
कल लॉन्च होगी नई Honda Elevate, जानें कितनी हो सकती है कीमत
4 hrs agoक्या CNG कार में पेट्रोल और सीएनजी को बराबर अनुपात में रखना जरूरी है?
5 hrs agoEV से भी महंगी Hybrid कारें, ग्राहक किस चीज के दे रहे हैं इतने पैसे?
8 hrs ago5-10 लाख का बजट है तो नई कार लें या पुरानी? क्या होगा फायदे का सौदा
10 hrs agoठंड आने से पहले कार को करें तैयारी, जरूर चेक करें गाड़ी की ये 6 चीजें
3 days agoHonda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक
4 days agoBS6 गाड़ी कम प्रदूषण कैसे फैलाती है? जानिए BS4 और BS6 में असली फर्क
4 days agoकार खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! 2027 से बदल जाएंगे ये नियम
4 days agoमहिंद्रा के बाद ये कंपनी भी बढ़ा रही कारों के दाम, 1 अक्टूबर से होंगी महंगी
5 days agoBMW 3 Series का नया अवतार हुआ पेश, 10 मिनट चार्ज पर मिलेगी 423 km की रेंज
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines