2024 Renault Kwid details in hindi: रेनॉल्ट ने अपनी एंट्री लेवल कार क्विड का नया अपडेट वर्जन लॉन्च किया है। अच्छी बात यह है कि 2024 Renault Kwid के बेस वेरिएंट की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह शुरुआती कीमत 4.69 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलेगा। किफायती कीमत में आने वाली यह पांच सीटर कार है। इसके टॉप वेरिएंट में अलॉय व्हील ऑफर किए जाते हैं।
कार के RXL (O) वेरिएंट में कई बदलाव किए गए
कार के RXL (O) वेरिएंट में कई बदलाव किए गए हैं। अब इस कार में पुराने म्यूजिक सिस्टम की बजाए 8 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेट सिस्टम मिलेगा। 2024 Renault Kwid RXL (O) का ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन इंजन 5.44 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलेगा। इस कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन ऑफर किए जा रहे हैं। कार का Climber ऑटोमैटिक वेरिएंट 6.12 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर किया जा रहा है। Climber स्पोर्ट्स लुक कार है, जिसमें अट्रैक्टिव डुअल कलर ऑप्शन मिलते हैं।
67 bhp की पावर और हाई कम्फर्ट
जानकारी के अनुसार कार के पावरट्रेन में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह कार 1 लीटर के पेट्रोल इंजन के साथ मिलेगी। इस कार में थ्री सिलेंडर इंजन दिया जाएगा, जो इसे हाई स्पीड कार बनाता है। कार का यह जबरदस्त इंजन 67 bhp की पावर और 91 Nm का टॉर्क जनरेट करता है, जो खराब रास्तों पर भी इसे हाई परफॉमेंस देने के लिए पावर देता है। कार के RXL (O), Climber और RXT तीन वेरिएंट में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑफर किया जा रहा है।
वीडियो पर क्लिक कर देखें 2024 Renault Kwid
कार में चार एयरबैग और रिवर्स पार्किंग सेंसर
कंपनी का दावा है कि यह कार अलग-अलग वेरिएंट में 21.7 से 22 kmpl की माइलेज देगी। कार में चार एयरबैग, रिवर्स पार्किंग सेंसर, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे फीचर्स मिलेंगे। इस छोटे साइज की कार में कंपनी ने हिल स्टार्ट असिस्ट का फीचर दिया है, जो इसे ऊंचाई के रास्ते पर पीछे खिसकने से रोकने में मदद करता है। कार में स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो कंट्रोल, सीट बेल्ट रिमाइंडर, मिरर माउंटेड इंडिकेटर दिए गए हैं
संबंधित खबरें
: Hero की नई बाइक लॉन्च, 1.16 लाख रुपये में मिलेगी ये धांसू फीचर्स
1 hr agoधनतेरस पर मारुति का धमाका! एक दिन में बेच डालीं 30 हजार गाड़ियां
3 hrs agoनई बाइक खरीदते समय जरूर चेक करें ये 7 फीचर्स
23 hrs agoपीली या सफेद, कोहरे में कौन-सी हेडलाइट है कार के लिए सबसे बेहतर?
1 day agoपेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
1 day agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
2 days agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
2 days ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
2 days ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
2 days agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines