Shukra Gochar Rashifal: शुक्रवार 7 नवम्बर, 2025 की रात में 09:13 PM बजे शुक्र ग्रह चित्रा से निकलकर स्वाति नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. स्वाति नक्षत्र के स्वामी छाया ग्रह राहु हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस नक्षत्र में शुक्र का विराजमान होना बेहद अच्छा माना जाता है. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार, स्वाति नक्षत्र का विस्तार तुला राशि में होता है, जिसके स्वामी शुक्र स्वयं है, इसलिए शुक्र का यहां विराजमान होना, उनको और अधिक बल प्रदान करेंगे. इस गोचर से यूं तो सभी राशियां प्रभावित होंगी, पर इन 3 राशियों के जातकों के लिए एक सुनहरा समय साबित हो सकता है. इन जातकों के अटके और बिगड़े काम बनने लगेंगे, करियर-कारोबार में तरक्की से धन वृद्धि होगी. आइए जानते हैं, ये राशियां कौन-सी हैं?
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए यह समय ऊर्जा, उत्साह और उपलब्धियों से भरा रहेगा. जो कार्य लंबे समय से अटके थे, वे अचानक गति पकड़ेंगे. यदि आप किसी नए प्रोजेक्ट या व्यापारिक विस्तार की योजना बना रहे हैं, तो यह सही समय है. शुक्र के प्रभाव से नेटवर्किंग और संपर्कों के जरिए फायदा मिलेगा. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, साथ ही पुराने कर्ज या निवेश से राहत भी मिल सकती है. लव लाइफ में भी मिठास लौटेगी.
ये भी पढ़ें: Lucky Gemstones: फाइनेंशियल सक्सेस की गारंटी देते है ये 3 रत्न, नोटों से भरी रहती है तिजोरी
तुला राशि
जब शुक्र अपनी ही राशि तुला के अंतर्गत स्वाति नक्षत्र में आएंगे तो यह समय जीवन में संतुलन और समृद्धि लाने वाला होगा. पारिवारिक वातावरण में शांति और प्रेम बढ़ेगा. वैवाहिक जीवन में आपसी समझ और अपनापन बढ़ेगा. व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह नई डील और अनुबंधों का समय है. धन लाभ के योग मजबूत हैं, साथ ही सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी. छात्रों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वालों को विशेष सफलता मिल सकती है. जो लोग कला, फैशन, डिजाइन या मीडिया क्षेत्र से जुड़े हैं, उनके लिए यह गोचर क्रिएटिव ग्रोथ और फेम लेकर आएगा.
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए शुक्र का यह गोचर अवसरों और सुधार का समय है. पिछले कुछ समय से जो कार्य अटके हुए थे या जिनमें असफलता मिल रही थी, वे अब धीरे-धीरे पटरी पर लौटेंगे. आर्थिक रूप से लाभ के योग हैं, खासकर निवेश, शेयर बाजार या प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में. राहु के नक्षत्र में शुक्र के प्रवेश से आपकी रणनीतिक सोच और विश्लेषण क्षमता में वृद्धि होगी, जिससे आप कठिन परिस्थितियों में भी समाधान खोज पाएंगे. प्रेम जीवन और दांपत्य में गलतफहमियों का अंत होगा. रिश्तों में फिर से स्थिरता और स्नेह लौटेगा. करियर में किसी सीनियर व्यक्ति या मेंटर का सहयोग मिलेगा.
ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: चाणक्य नीति से सीखें इंटेलिजेंट लोगों की 5 आदतें जो बदल देंगी जिंदगी
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
तुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
6 hrs agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
12 hrs agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
1 day agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
4 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
5 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines