Tone Totke: दुनिया का प्रत्येक व्यक्ति चाहता है कि उसके पास भी धन, दौलत, बंगला और अच्छा परिवार हो। अपने इस सपने को पूरा करने के लिए लोग जी-जान लगाकर मेहनत भी करते हैं। फिर भी बहुत बार भाग्य के चलते ऐसा नहीं हो पाता है। ऐसे हालातों में यदि ज्योतिष के टोने-टोटके उपयोग लिए जाएं तो हर समस्या को आसान किया जा सकता है। जानिए ऐसे ही कुछ टोने-टोटकों के बारे में
आप भी आज ही घर में करें ये उपाय (Tone Totke for Money)
घर में खुशहाली लाने के लिए
यदि आपके घर में हमेशा पैसे की तंगी रहती है, आप एक-एक पैसे के लिए भी दूसरों के लेनदार हैं तो इस उपाय को करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको केवल इतना सा करना है कि आप एक गोबर के कंडे पर गुग्गल, कपूर, घी और लोबान मिलाकर जलाएं और उसके धुएं को घर में चारों तरफ घुमाएं। यह उपाय कई तरह की समस्याओं को दूर कर देता है। इससे घर में पैसा आने लगता है। घर की नेगेटिव एनर्जी खत्म होती है और घर में हो रहा क्लेश भी शांत हो जाता है।
यह भी पढ़ेंः 2023 Rashifal: आने वाले वर्ष में ये 3 राशियां खरीदेंगी खुद की प्रोपर्टी और कार, जानिए आपके भाग्य में क्या लिखा है
हर तरह की सुख-समृद्धि पाने के लिए
इसके लिए भी बहुत ही आसान उपाय है। प्रतिदिन शाम को आरती के समय पूरे परिवार को एक साथ एकत्रित कर भगवान की आरती करें। उस समय जितने भी लोग घर में हैं, उन सभी को आरती में बुलाएं तथा उनके साथ मिलकर भगवान का पांच मिनट के लिए कीर्तन करें। यह उपाय पूरी तरह से निःशुल्क है परन्तु उसका असर तुरंत होता है और घर में सुख-समृद्धि आने के सभी रास्ते खुल जाते हैं।
यह भी पढ़ेंः Palmistry Tips: अगर हथेली में यहां है क्रॉस का निशान तो देवता भी करेंगे मदद, मिलेगा यह फल
डिप्रेशन और नेगेटिविटी से दूर रहने के लिए
ज्योतिष में डिप्रेशन और नेगेटिविटी के लिए आम तौर पर राहु और केतु को जिम्मेदार माना गया है। ऐसे में जब भी डिप्रेशन या नेगेटिविटी अनुभव होने लगे तो तुरंत ही अकेलेपन और अंधेरे से दूर हो जाएं। इसके अलावा गहरे रंग के कपड़े न पहनें, जेब में हमेशा हल्के गुलाबी या केसरिया रंग का रुमाल रखें। संभव हो तो उसी समय भागवत या रामचरितमानस के एक-दो पन्ने पढ़ लें। इस टोटके से डिप्रेशन तुरंत दूर होगा और मन में नया उल्लास भर उठेगा।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
18 hrs agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
4 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
7 days agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
8 days agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines