हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Surya Rahu Yuti 2024: इन 3 राशियों पर होगी धन की वर्षा! सूर्य और राहु की युति हुई खत्म

Surya Rahu Yuti 2024: सूर्य और राहु की अशुभ युति के खत्म होने से कई राशियों का गोल्डन टाइम शुरू हो सकता है। उन्हें जीवन में तरक्की के साथ-साथ अपार धन की भी प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं सूर्य और राहु की युति के खत्म होने से किन-किन राशियों को शुभ समाचार मिल सकते हैं।

विज्ञापन

Surya Rahu Yuti 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब ग्रह किसी राशि में गोचर करते हैं, तो उसके बाद अन्य ग्रहों के साथ युति बनाते हैं। 14 मार्च 2024 को सूर्य और राहु की युति मीन राशि में हुई थी, जिसके बाद अब राहु और सूर्य की युति खत्म हो गई है। इससे कई राशियों के जातकों को शुभ समाचार सुनने को मिल सकते हैं। उनके जल्द ही अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि सूर्य और राहु की युति खत्म होने से किन-किन राशियों के लोगों की किस्मत चमक सकती है।

यह भी पढ़ें- 18 साल बाद राहु-शुक्र की होगी युति, 3 राशियों की बदल जाएगी किस्मत

मीन राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मीन राशि के लोगों के जल्द ही अच्छे दिन शुरू होने वाले हैं। लंबे समय से अगर आपका कोई काम अटका हुआ है, तो वो भी पूरा हो सकता है। नौकरी कर रहे लोगों का जल्द ही प्रमोशन हो सकता है। प्रमोशन के साथ ही सैलरी में भी बढ़ोतरी हो सकती है।

विज्ञापन

कर्क राशि

सूर्य और राहु की युति खत्म होने से कर्क राशि के लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। जिस भी कार्य को आप सच्चे मन से करेंगे, उसमें आपको सफलता मिल सकती है। अगर आपका खुद का बिजनेस है, तो कुछ ही समय में आपको बड़ा मुनाफा हो सकता है। नौकरी कर रहे लोगों का ऑफिस में मान-सम्मान बढ़ सकता है।

मिथुन राशि

ये वक्त छात्रों के लिए सबसे उत्तम समय है। अगर आप मन लगाकर पढ़ाई करते हैं, तो आपको सफलता मिल सकती है। कारोबार में भी तरक्की के योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा लोगों की सैलरी में इजाफा हो सकता है। जिन लोगों को लंबे समय से किसी अच्छी नौकरी की तलाश है, जल्द ही उन्हें खुशखबरी मिल सकती है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- मां दुर्गा को बेहद प्रिय हैं ये राशियां, हर समय बनाएं रखती हैं अपनी कृपा

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola