Surya Gochar: जल्द होगा सूर्य का वृषभ राशि में प्रवेश, इन 5 राशियों के लिए रहेगा कष्टदायक

Surya ka Gochar 2023, dharma karma, jyotish tips, tula horoscope in hindi,
विज्ञापन

Surya Gochar: पंचांग के अनुसार 15 मई 2023 (सोमवार) को सूर्य मेष से वृषभ राशि में प्रवेश करेगा। इस घटना को ज्योतिष में वृषभ संक्रांति भी कहा जाता है। सूर्य का यह गोचर सभी राशियों पर न्यूनाधिक प्रभाव डालेगा। यद्यपि कुछ राशियों के लिए यह कष्टदायक भी रहेगा। जानिए किन राशियों को दुख उठाना पड़ सकता है।

सूर्य का गोचर इन राशियों के लिए बनेगा दुख का कारण (Surya Gochar)

मेष राशि

सूर्य का गोचर मेष राशि के लिए वैसे तो शुभ रहेगा परन्तु कुछ मायनों में पीड़ादायक भी रहेगा। परिवारजन रुठ सकते हैं। कार्यस्थल पर भी अधिकारियों के साथ मतभेद हो सकते हैं और जॉब पर खतरा आ सकता है। सेहत का विशेष ध्यान रखें।

Advertisment

वृषभ राशि

सूर्य का राशि परिवर्तन वृषभ राशि के लिए पारिवारिक समस्याएं लेकर आ रहा है। जिन लोगों को हाई बीपी, माइग्रेन या रक्तसंचार से जुड़ी अन्य बीमारियां हैं, उन्हें सावधान रहने की आवश्यकता है, अन्यथा लंबे समय के लिए रोगी बन सकते हैं।

सिंह राशि

यह गोचर आपके लिए नए दोस्त लेकर आ रहा है। हालांकि इन्हीं मित्रों की वजह से आपको लाइफ में कुछ समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। मित्रों के साथ पैसे का लेन-देन करते समय सतर्कता रखें, अन्यथा मित्रता टूट सकती है।

विज्ञापन

तुला राशि

जिन लोगों की राशि तुला है, उनके लिए सूर्य का गोचर थोड़ा कठिन समय लेकर आ रहा है। बेहतर होगा कि वे किसी भी नए प्रोजेक्ट में पैसा इन्वेस्ट न करें, अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। साझेदारी में व्यापार करते हैं तो सावधान रहें। अपनी बात को दूसरों के सामने रखना सीखें।

विज्ञापन

धनु राशि

धनु राशि के लिए वृषभ संक्रांति लव लाइफ को डिस्टर्ब करने वाली रहेगी। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर वाद-विवाद हो सकता है। यदि आप अपने लाइफ पार्टनर के साथ बात करते समय सावधानी रखेंगे तो रिश्ता बच सकता है। पाचन तंत्र संबंधी बीमारियों से ग्रसित रह सकते हैं।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ