---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Jyotish Tips: हर फूल कुछ कहता है, किसी भी देवता को चढ़ा दोगे तो पूरी होगी हर मनोकामना

Jyotish Tips: प्राचीन हिंदू धर्म में सभी देवताओं की पूजा के लिए अलग-अलग विधि-विधान व मंत्र बताए गए हैं। यद्यपि देवताओं को सच्चे मन और श्रद्धा के साथ जो भी चढ़ाया जाए, वे उसे स्वीकार कर लेते हैं। फिर भी कुछ खास पुष्प ऐसे हैं जिन्हें देवताओं को चढ़ाया जाए तो देवआराधाना तुरंत स्वीकार होती […]

---विज्ञापन---

Jyotish Tips: प्राचीन हिंदू धर्म में सभी देवताओं की पूजा के लिए अलग-अलग विधि-विधान व मंत्र बताए गए हैं। यद्यपि देवताओं को सच्चे मन और श्रद्धा के साथ जो भी चढ़ाया जाए, वे उसे स्वीकार कर लेते हैं। फिर भी कुछ खास पुष्प ऐसे हैं जिन्हें देवताओं को चढ़ाया जाए तो देवआराधाना तुरंत स्वीकार होती है। जानिए ऐसे ही एक पुष्प गेंदा (अथवा हजारा) के बारे में

ज्योतिष में क्यों खास है गेंदा का पुष्प (Jyotish Tips)

गेंदा एक पीले-केसरिया रंग का पुष्प है। इनमें कई तरह की वेरायटीज मिलती हैं जिनमें गहरे मैरुन कलर से लेकर हल्के पीले रंग तक शामिल हैं। इस पुष्प में ढेरों पत्तियां होती हैं जो दिखने में बहुत बारीक होती हैं। फूल में ढेरों पत्तियां होने के कारण ही इसे हजारा भी कहा जाता है। ये पत्तियां ही इस पुष्प के बीज भी हैं। गेंदा का पुष्प किस रंग का है, उसी आधार पर यह अलग-अलग देवताओं को चढ़ाया जाता है। जानिए किस देवता को कौनसे रंग का गेंदा पुष्प चढ़ाना चाहिए।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ेंः Jyotish Tips: भूल कर भी किसी से उधार न लें ये 4 चीजें, वरना बर्बाद हो जाएंगे

किस देवता को कौनसे रंग का गेंदा पुष्प चढ़ाएं

यदि आप विष्णुजी या लक्ष्मी जी की पूजा कर रहे हैं तो गहरा पीला, गेरुआ या केसरिया रंग का गेंदा फूल चढ़ाना चाहिए। भगवान शिव और पार्वती की पूजा करते समय उन्हें बिल्कुल हल्के पीले रंग के गेंदा पुष्प अर्पित करने चाहिए। इसी प्रकार गणेशजी, हनुमानजी, तथा देवी की पूजा करते समय लाल अथवा मैरून रंग वाले या मिक्स्ड कलर वाले गेंदा पुष्प अर्पित करने चाहिए।

---विज्ञापन---

यदि आप अपने घर की सजावट करना चाहते हैं तो इसमें कोई प्रतिबंध नहीं है। आप जिस भी रंग के फूल का प्रयोग करना चाहते हैं, कर सकते हैं। इसी प्रकार किसी व्यक्ति को माला पहनाने के लिए भी आप किसी भी प्रकार के फूल चुन सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: घर में मनीप्लांट के साथ लगा दें ये पौधा, फिर दनादन बरसेगा पैसा

---विज्ञापन---

गेंदे का पुष्प है अत्यधिक उपयोगी

पूजा के साथ-साथ इस फूल का प्रयोग आप अपने घर को सजाने केलिए भी कर सकते हैं। यदि आप चाहें तो अपने घरेलू गार्डन में भी इस पौधे को उगा सकते हैं। इसमें उगने वाले पुष्प आपके घर की रौनक निखार देंगे। इस पुष्प को आप अपने घर में कहीं भी उगा सकते हैं। आप इसे जहां भी लगा देंगे, ये वहीं की सुंदरता को निखार देगा। घर में गेंदा पुष्प का पौधा लगाने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसकी भीनी-भीनी खुशबू से मक्खी-मच्छर भी नहीं आते।

आयुर्वेद में भी है उपयोग

यदि आयुर्वेद की बात करें तो उसमें भी गेंदा को अत्यधिक उपयोगी बताया गया है। आयुर्वेद के अनुसार यदि किसी व्यक्ति कि स्किन जल जाएं तो तुरंत वहां पर गेंदा के फूल को पीस कर लगा देना चाहिए। इससे वह स्किन जल्दी सही होती है। गेंदा के फूल से कई तरह की आयुर्वेदिक दवाईयां भी बनाई जाती हैं।

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

---विज्ञापन---
First published on: Sep 02, 2023 03:22 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola