हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Surya Gochar 2025 Rashifal: शुरू होगा इन 4 राशियों 'गोल्डन टाइम'; सेनापति के घर में जाएंगे राजा सूर्य

Surya Gochar 2025 Rashifal: सूर्य 16 नवम्बर 2025 को दोपहर 01:44 बजे तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे, जिसे ‘वृश्चिक संक्रांति’ कहा जाता है. मंगल, जो सूर्य के मित्र ग्रह हैं, की राशि में सूर्य का गोचर इन 4 राशियों के लिए अत्यधिक शुभ साबित हो सकता है. आइए जानते हैं, ये लकी राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

Surya Gochar 2025 Rashifal: सूर्य प्रत्येक 30 दिनों पर राशि और 14-15 दिनों पर नक्षत्र परिवर्तन करते हैं. सूर्य वैदिक ज्योतिष के सबसे महत्वपूर्ण ग्रह हैं, उन्हें ग्रहों का राजा माना जाता है. सिंह उनके स्वामित्व वाली राशि है. खगोलीय रूप से जब एक राशि से दूसरी राशि में जाते हैं, तो ज्योतिष में उसे ‘संक्रांति’ कहते हैं. द्रिक पंचांग के अनुसार, रविवार 16 नवंबर, 2025 की दोपहर में 01:44 PM बजे सूर्य ग्रह तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे. इसे ‘वृश्चिक संक्रांति’ कहते हैं. वृश्चिक राशि के राशि के स्वामी मंगल ग्रह है, जो ग्रहों के सेनापति माने गए हैं.

ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार, मंगल की राशि में सूर्य गोचर को बहुत अच्छा माना जाता है. मंगल सूर्य के मित्र ग्रह है, इसलिए वृश्चिक राशि में सूर्य के विराजमान होने से वे बली होकर शुभ फल देते हैं. यूं तो सेनापति की घर में राजा सूर्य के जाने का असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 4 राशियों के जातकों के लिए यह उनका गोल्डन टाइम साबित हो सकता है. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

मेष राशि

सूर्य के वृश्चिक राशि में प्रवेश के साथ मेष जातकों के लिए ऊर्जा और आत्मविश्वास में जबरदस्त वृद्धि होगी. कामकाज में तेजी आएगी. पुराने अटके कार्य पूर्ण होने लगेंगे. करियर में नए अवसर मिल सकते हैं. ऑफिसर लोगों से सहयोग मिलेगा. आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी. अचानक धनलाभ के योग बने रहे हैं. रिश्तों में समझ बढ़ेगी. परिवार का माहौल सुखद रहेगा. स्वास्थ्य के मामले में भी यह समय राहत देने वाला रहेगा.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Hastrekha Secrets: हथेली ये लकी की लाइन बताती है, लाइफ पार्टनर होगा अमीर और केयरिंग

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए यह गोचर रचनात्मकता और प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला साबित होगा. कार्यक्षेत्र में आपके प्रदर्शन की सराहना होगी और कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. स्टूडेंट और प्रतियोगी परीक्षा देने वाले लोगों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है. घर-परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा. संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकते हैं. धन संबंधी योजनाएं सफल होंगी. निवेश के लिए भी समय अनुकूल रहेगा.

विज्ञापन

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए सूर्य का यह गोचर अत्यंत सौभाग्यशाली रहेगा, क्योंकि सूर्य स्वयं इस राशि के स्वामी हैं. आपका आत्मबल बढ़ेगा. निर्णय क्षमता मजबूत होगी, जिससे आप कई महत्वपूर्ण काम सफलता से पूरा करेंगे. व्यवसाय में तरक्की और नए समझौते होने की संभावना है. परिवार में खुशी के पल बढ़ेंगे. मानसिक शांति प्राप्त होगी. आर्थिक रूप से भी लाभ का समय है. रुकी हुई आय के स्रोत फिर से एक्टिव हो सकते हैं.

धनु राशि

इस अवधि में खर्च बढ़ सकते हैं, पर ये अधिकतर जरूरी और फायदेमंद कार्यों में होंगे. विदेशी यात्रा या विदेश से जुड़े कार्यों में प्रगति संभव है. कोई नया प्रोजेक्ट पीछे से तैयार हो सकता है, जो आने वाले महीनों में फल देगा. नौकरी बदलने की योजना बना रहे हैं तो यह उचित समय है, लेकिन जल्दबाजी न करें. ध्यान, योग, पूजा-पाठ या आध्यात्मिक विषयों में रुचि बढ़ेगी. मन का बोझ कम होगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा. आपके साहस की वजह से विरोधी कमजोर पड़ेंगे, लेकिन फिर भी कार्यस्थल पर सतर्क रहना आवश्यक है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Astrology Secrets: ये राशियां बनाती हैं सुपर स्ट्रॉन्ग जोड़ी, जानें रिश्तों की ज्योतिषीय केमिस्ट्री

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola