Surya Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र की मानें तो ग्रहों और राशियों को खास संबंध होता है। ऐसे में अगर कोई ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता है या फिर किसी तरह का बदलाव करता है तो इसका असर 12 राशियों पर पड़ सकता है। ये प्रभाव अच्छा या बुरा हो सकता है। आगामी दिनों में सूर्य ग्रह अपना राशि परिवर्तन करने वाले हैं। इस परिवर्तन को सबसे बड़ा बदलाव माना जा रहा है, क्योंकि शनि और सूर्य आमने-सामने होने वाले हैं। ऐसे में सालों बाद बेहद शक्तिशाली योग भी बन रहा है जिससे 5 राशियों को लाभ होने वाला है।
अगस्त में कब होगा सूर्य गोचर?
ज्योतिष के अनुसार करीब 30 साल के बाद सूर्य और शनि समसप्तक योग (Samsaptak Yog 2024) बनाने वाले हैं। शनि और सूर्य को शत्रु ग्रह माना जाता है। दोनों ग्रह मिलकर समसप्तक योग बनाने वाले हैं जिससे कुछ राशियों के जीवन में बदलाव होने वाले हैं। 16 अगस्त 2024 को सूर्य ग्रह सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि में 15 सितंबर तक विराजमान रहेंगे। ऐसे में करीब 1 महीने तक 5 राशियों पर सूर्य देव की खास कृपा रहेगी।
मेष राशि
मेष राशि के लोगों को समसप्तक योग के बनने से लाभ होने वाला है। व्यापार से लेकर अन्य कामों में तरक्की मिल सकती है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आने वाला दिन आपके लिए एक नए अवसर के साथ होने वाला है। धन संबंधित लाभ होने का योग बन रहा है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों के लिए सूर्य गोचर लाभकारी रहेगी। इस दौरान बन रहा समसप्तक योग कई सारे खास अवसरों के साथ होगा। आपकी आय में वृद्धि हो सकती है। आने वाला दिन आपके लिए खास हो सकता है। समाज में एक अलग पहचान बनेगी।
मकर राशि
मकर राशि के लोगों के लिए समसप्तक योग लाभकारी रहेगा। अपनी वाणी से आप लोगों का दिल जीतेंगे। आपको कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का साथ मिलेगा और काफी समय से रुके कार्य सफलतापूर्वक पूरे होंगे। किसी बात से परेशान हैं तो उस समस्या से आपको जल्द ही छुट्टी मिल सकती है। व्यापारियों को व्यापार में और नौकरीपेशा को नौकरी में सफलता हासिल होगी।
ये भी पढ़ें- 16 सितंबर तक ये 4 राशियां रहेंगी परेशान!
कुंभ राशि
समसप्तक योग बनने से शनि की राशि कुंभ के लोगों के लिए अच्छे दिन की शुरुआत होने वाली है। सूर्य गोचर धन और संपत्ति में बढ़ोतरी करेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध में सुधार होगा। काफी दिनों से आ रही समस्याएं दूर होंगी। आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है।
मीन राशि
मीन राशि के लोगों के लिए आने वाला समय लाभकारी रहेगा। पैसे कमाने के लिए नए अवसर मिलेंगे। रुके हुए काम पूरे होंगे। बिजनेस करने का सोच रहे हैं तो आपके लिए ये महीना अच्छा रहेगा। मान-सम्मान के अलावा धन में वृद्धि होने का योग है।
ये भी पढ़ें- 50 साल बाद जागेगा 4 राशियों का सोया हुआ भाग्य!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक और ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
तुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
5 hrs agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
12 hrs agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
1 day agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
4 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
5 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines