Shukra Gochar 2024: नवग्रहों में शुक्र देव को सुंदरता का कारक ग्रह माना जाता है, जिसके कुंडली में प्रबल होने से यश, मान-सम्मान, धन और सौंदर्य की प्राप्ति होती है। वैदिक पंचांग के अनुसार, 25 अगस्त को शुक्र देव अपनी चाल बदलेंगे। रविवार को सुबह 01 बजकर 24 मिनट पर तुला राशि के स्वामी कन्या राशि में गोचर करेंगे। इससे पहले 22 अगस्त को सुबह 08 बजकर 07 मिनट पर शुक्र देव उ फाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। ऐसे में अगले 22 दिन कुछ राशियों के लोगों के ऊपर शुक्र देव की अशुभ दृष्टि रहेगी, जिसका सबसे ज्यादा असर उनकी आर्थिक स्थिति पर पड़ेगा। आइए जानते हैं वो पांच राशियां कौन-सी हैं, जिन्हें 25 अगस्त 2024 तक विभिन्न परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
कुंभ राशि
बड़े-बुजुर्गों की स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नुकसानदायक साबित हो सकती है। इसलिए आने वाले कुछ दिन अपनी सेहत को विशेष ध्यान रखें। शादीशुदा लोगों का पार्टनर की सुख-सुविधा पर ज्यादा खर्चा हो सकता है, जिसके कारण पति को तनाव रहेगा।
ये भी पढ़ें- Hariyali Teej पर पीरियड्स आ जाएं तो व्रत और पूजा-पाठ करना चाहिए या नहीं? जानें नियम
मकर राशि
कार्यस्थल पर अनावश्यक तनाव रहेगा, जिसके कारण बॉस से अनबन भी हो सकती है। आज की बहस का नकारात्मक असर नौकरी पर भी पड़ सकता है। बिजनेसमैन सोच-समझकर नई डील से जुड़ा कोई भी बड़ा फैसला लें, नहीं तो धन हानि होने की संभावना है। खरीदारी के लिए ये समय उपयुक्त नहीं है।
धनु राशि
नई डील को फाइनल करने से पहले अच्छे से एक बार फिर सोच लें, नहीं तो आपके आज के एक गलत फैसले की वजह से जिंदगीभर आपको पछताना पड़ सकता है। नया वाहन खरीदने के लिए ये महीना शुभ नहीं है। कोई भी नया काम शुरू करने के लिए धनु राशि के लोगों के लिए ये समय सही नहीं है।
तुला राशि
तुला राशि के लोग इस समय निजी जिंदगी से जुड़ा कोई भी फैसला न लें। नई कार या कोई भी वाहन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो इस समय ये आइडिया ड्राप कर दें। कोर्ट में नौकरीपेशा लोगों का कोई केस लंबे समय से चल रहा है, तो उसमें आपको हार मिल सकती है।
वृषभ राशि
ऑफिस में सहयोगियों से विवाद हो सकता है, जिसके कारण पूरे दिन आपका मूड खराब रहेगा। बिजनेसमैन की कोई अहम डील टूट सकती है। शादीशुदा लोगों के खर्चों में वृद्धि होने के कारण आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ेगा। अविवाहित लोगों की किसी बेवजह बात पर भाई से लड़ाई हो सकती है।
ये भी पढ़ें- द ग्रेट खली का सवाल, प्रेमानंद महाराज का जवाब और रो पड़ी बिटिया; देखें वीडियो
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी वैदिक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
20 hrs agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
1 day agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
3 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
6 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines