द ग्रेट खली का सवाल, प्रेमानंद महाराज का जवाब और रो पड़ी बिटिया; देखें वीडियो

Premanand Maharaj Pravachan Viral Video: संत श्री प्रेमानंद महाराज के प्रवचन सुनने के लिए बड़े-बड़े सेलिब्रिटी, क्रिकेटर से लेकर उद्योगपति वृंदावन जाते हैं। हाल ही में द ग्रेट खली भी अपने परिवारवालों के साथ महाराज जी के प्रवचन सुनने के लिए गए थे। चलिए जानते हैं प्रेमानंद महाराज ने ऐसा क्या कहा, जो सुनकर खली की बेटी के आंसू निकल पड़े।

Premanand Maharaj Pravachan Viral Video

प्रेमानंद महाराज के सामने रोने लगी द ग्रेट खली की बेटी

Premanand Maharaj Pravachan Viral Video: देशभर में संत श्री प्रेमानंद महाराज की लोकप्रियता दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। प्रेमानंद महाराज का वृंदावन में ‘राधा केली कुंज’ नामक आश्रम है, जहां वह प्रवचन देते हैं। अपने प्रवचन के दौरान प्रेमानंद महाराज सनातन धर्म से जुड़ी अहम बातों के बारे में सरल भाषा में बताने का प्रयास करते हैं। इसी के साथ प्रवचन में आए लोगों के प्रश्नों के उत्तर भी देते हैं। प्रेमानंद महाराज के प्रवचन को सुनने के लिए देश ही नहीं विदेश से भी लोग आते हैं।

विज्ञापन

हाल ही में प्रेमानंद महाराज से मिलने के लिए द ग्रेट खली अपने पूरे परिवारवालों के साथ वृंदावन पहुंचे थे। जहां खली और उनके परिवारवालों ने प्रेमानंद महाराज से कई सवाल भी किए। जब प्रेमानंद महाराज खली के सवाल का जवाब दे रहे थे, तो इसी बीच उनकी बेटी रोने लगी। चलिए जानते हैं प्रेमानंद महाराज ने खली से ऐसा क्या कहा, जिसे सुनने के बाद उनकी बेटी के आंसू निकल आए।

विज्ञापन

खली ने प्रेमानंद महाराज से किए सवाल

रेसलर द ग्रेट खली ने डब्ल्यूडब्ल्यूई में कई दिग्गजों को हराया है। उन्होंने अंडरटेकर समेत केन, जॉन सीना, शॉन माइकल्स और बिग शो आदि के प्रसिद्ध WWE सुपरस्टार्स का डटकर सामना किया है। लेकिन बीते कुछ समय से ग्रेट खली रेसलिंग से दूर हैं। इस समय वो अध्यात्म के रास्ते पर चल रहे हैं। हाल ही में द ग्रेट खली अपने पूरे परिवार के साथ वृंदावन पहुंचे थे। जहां वो प्रेमानंद महाराज के एकांतिक वार्ता में भी शामिल हुए। एकांतिक वार्ता के दौरान द ग्रेट खली ने प्रेमानंद महाराज से कई सवाल भी किए।

विज्ञापन

खली के बेटी क्यों हुई भावुक?

एकांतिक वार्ता के दौरान प्रेमानंद महाराज जब भगवान कृष्ण के बारे में बात कर रहे थे, तो तभी द ग्रेट खली की बेटी भावुक हो गई और उसके आंसू निकलने लगे। इसके बाद द ग्रेट खली की पत्नी ने कहा, ‘मेरी बेटी बचपन से ही श्रीकृष्ण की भक्त है। मगर घर में बाकी भगवान को देखकर कंफ्यूज हो जाती है।’

इसके बाद प्रेमानंद महाराज ने द ग्रेट खली की बेटी को कहा, ‘तुम्हारा इतना सुंदर भाव है कि श्रीकृष्ण का नाम सुनते ही तुम्हारे आंसू आ गए।’ इसी के साथ प्रेमानंद महाराज ने कहा, आपकी बेटी किसी पूर्व जन्म के भजनानंदी संत हैं, जो इस जन्म में अपने भजन पूर्ण करने आई हैं। आप बहुत भाग्यशाली हैं। भगवान के लिए ऐसे ही किसी के आंसू नहीं आते हैं।’

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ