हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Shukra Gochar Rashifal: इन 3 राशि के करियर, कारोबार, रिश्तों में होगा सुधार; धनु राशि में शुक्र गोचर बनाएगा मालामाल

Shukra Gochar Rashifal: 20 दिसंबर को धनु राशि में शुक्र गोचर कई राशियों का भाग्य बदलने के योग है. करियर, कारोबार और रिश्तों में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा. आइए जानते हैं, किन 3 राशियां होंगी सबसे ज्यादा लाभ में होने की संभावना है? चेक करें, क्या आपकी राशि भी इसमें शामिल है?

विज्ञापन

Shukra Gochar Rashifal: वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह प्रेम, विवाह, सौंदर्य, विलासिता, कला, धन, सुख-सुविधा और रिश्तों के कारक माने गए हैं. इसलिए जब शुक्र अपनी राशि बदलते है यानी शुक्र गोचर करते हैं, तो उसका प्रभाव व्यक्ति और समाज, दोनों स्तरों पर दिखाई देता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, 20 दिसंबर की सुबह में 07:50 AM बजे शुक्र ग्रह वृश्चिक से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेंगे. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य बताते हैं कि धनु राशि में शुक्र गोचर से सुख और भोग पर संयम और प्रेम में आदर्शवाद देखने को मिलता है. यही कारण है कि गुजरते हुए साल 2025 के लिए यह गोचर विशेष महत्व रखता है. आइए जानते हैं, किन 3 राशियों के लिए यह गोचर अति-फलदायी साबित होने के योग दर्शा रहा है?

वृषभ राशि

धनु राशि में शुक्र का गोचर वृषभ राशि वालों के लिए करियर और धन के नए अवसर लेकर आ रहा है. कार्यक्षेत्र में मेहनत का पूरा फल मिलेगा. उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा. कारोबार में रुके हुए सौदे आगे बढ़ेंगे. आय के नए स्रोत बन सकते हैं. रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी. दांपत्य जीवन में सामंजस्य और समझ बेहतर होगी. आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत होती नजर आएगी. विदेश या दूर स्थान से जुड़े कार्यों में सफलता के योग बनेंगे. निवेश से जुड़े फैसले भविष्य में अच्छा लाभ दिला सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Neem Karoli Baba: क्या आपने सुने हैं, नीम करोली बाबा के ये 7 चमत्कार, जानकर रह जाएंगे दंग

विज्ञापन

तुला राशि

शुक्र का यह गोचर तुला राशि वालों के लिए सौभाग्यवर्धक सिद्ध होगा. नौकरी में पदोन्नति या मनचाही जिम्मेदारी मिल सकती है. व्यापार में विस्तार के योग बन रहे हैं. साझेदारी से लाभ होगा. धन का आवक-प्रवाह बेहतर रहेगा. प्रेम संबंधों में स्थिरता आएगी. विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं. सामाजिक मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी. नई योजनाओं पर काम शुरू करने का समय अनुकूल रहेगा. कला, फैशन या क्रिएटिव क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष पहचान मिल सकती है.

धनु राशि

धनु राशि में शुक्र का प्रवेश इस राशि जातकों के व्यक्तित्व को निखार देगा. आत्मविश्वास बढ़ेगा. करियर में नए अवसर सामने आएंगे. रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिल सकती है. व्यापार में लाभ और निवेश से फायदा होगा. प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा. पुराने मतभेद दूर होंगे. धन और सुख-सुविधाओं में वृद्धि के योग बन रहे हैं. परिवार के साथ समय बिताने के अवसर मिलेंगे. यात्रा या शिक्षा से जुड़े मामलों में शुभ परिणाम प्राप्त हो सकते हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Neem Karoli Baba: एक कंबल, अनगिनत रहस्य; जानिए नीम करोली बाबा की अनसुनी कथा

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola