हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Shukra Gochar 2024: आज से दैत्य गुरु शुक्र दिलाएंगे 3 राशियों को लाभ, हर कार्य में मिलेगी सफलता

Shukra Gochar 2024 : आज शुक्र देव धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं। आज शुक्र देव के नक्षत्र परिवर्तन से कुछ राशियों के जीवन में बदलाव देखने को मिलेंगे। साथ ही उनके करियर, कारोबार में भी बदलाव देखने को मिलेंगे। तो आज इस खबर में जानेंगे आखिर किन-किन राशियों को लाभ मिलेगा।

विज्ञापन

Shukra Gochar 2024 : वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र देव को सुख, समृद्धि, लग्जरी लाइफ, भोग-विलास और ऐश्वर्य का कारक ग्रह माना गया है। माना जाता है कि जिन लोगों की कुंडली में बुध ग्रह की स्थिति ठीक होती है वह व्यक्ति अपनी जीवन में कामयाबी छूता है।

बता दें कि शुक्र देव आज यानी 2 मार्च को सुबह 1 बजकर 40 मिनट पर धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं। शुक्र देव के नक्षत्र परिवर्तन करने से कुछ राशि के लोगों के लिए शुभ रहने वाला है। तो आज इस खबर में जानेंगे आखिर आज से किन-किन राशियों पर शुक्र देव की कृपा बरसेगी।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले लोगों के लिए शुक्र देव का नक्षत्र परिवर्तन का बहुत ही खास रहने वाला है। ज्योतिषियों के अनुसार, शुक्र देव की कृपा से मिथुन राशि वाले लोगों को करियर में अचानक बदलाव देखने को मिलेंगे। साथ ही जो लोग राजनीति के क्षेत्र में करियर बनाने के बारे में सोच रहे हैं उनके लिए यह समय बहुत ही शुभ रहने वाला है। आज से करीब 10 दिनों बाद कुछ अच्छी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। किसी बड़े पार्टी में ज्वाइन करने का ऑफर मिल सकता है। मन प्रसन्न रहने वाला है।

विज्ञापन

कर्क राशि

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आज शुक्र देव का नक्षत्र परिवर्तन से कर्क राशि के लोगों के जीवन में बदलाव देखने को मिलेंगे। साथ ही करियर भी बदलाव देखने को मिलेंगे। जो लोग नौकरी कर रहे हैं उनके स्थान में परिवर्तन हो सकते हैं। शादीशुदा लोगों के जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। शुक्र देव की कृपा से आज से अगले कुछ दिनों बाद कर्क राशि वाले लोगों को अच्छी खुशखबरी मिल सकती है। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। घर में रौनक बनी रहेगी।

तुला राशि

तुला राशि वाले लोगों के लिए दैत्य गुरु शुक्र का राशि परिवर्तन बेहद ही शुभ रहने वाला है। वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। जो लोग नया कारोबार करना चाहते हैं उनके लिए यह समय बहुत ही शुभ है। साथ ही इस माह के अंत तक कारोबार में मुनाफा होने की संभावना है। घरवालों का साथ मिलेगा। साथ ही पैतृक संपत्ति से धन का लाभ हो सकता है। कार्य के सिलसिले में किसी बड़े अधिकारी से मुलाकात हो सकती है। सेहत की बात करें तो अगले एक महीने तक बिल्कुल अच्छी रहेगी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- प्यार में पागल होते हैं ये 3 राशि के लोग, पार्टनर की हर ख्वाहिश करते हैं पूरी

यह भी पढ़ें- मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए हर रोज करें इस मंत्र का पाठ, जीवन रहेगा खुशहाल

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- 4 प्रकार के भोजन से होती है अकाल मृत्यु! गीता में बताए गए हैं कई नियम

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola