Shaniwar Ke Upay: धन से लेकर शनिदेव की पाना चाहते हैं खास कृपा? करें 3 अचूक उपाय

Shaniwar Ke Upay: शनिवार के दिन किए जाने वाले उपायों से व्यक्ति पर शनिदेव की खास कृपा हो सकती है, आइए शनिदेव के 3 अचूक उपाय जानते हैं।

शनिवार को धन प्राप्ति के उपाय, how to get shani dev blessings, what happens when shani dhaiya ends, shani remedies at home, shani dev mantra, best remedy for shani dosha, how to remove bad effects of shani, Shaniwar, Shanidev, saturday upay, astrology news
विज्ञापन

ज्योतिष के अनुसार कई टोटके या उपाय हैं जिन्हें करने से शनिदेव (Shanidev Upay in Hindi) की खास कृपा पाई जा सकती है। आज हम आपके लिए उन्हीं उपायों में से 3 खास उपाय लेकर आए हैं, जिन्हें अपनाकर आप भी शनिदेव को खुश कर सकते हैं। आइए आपको शनिवार को किए जाने वाले शनिदेव के खास उपायों के बारे में बताते हैं।

विज्ञापन

शनिवार को करें शनिदेव के 3 अचूक उपाय

1. ज्योतिष के अनुसार हर व्यक्ति को शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा जरूर करनी चाहिए। इससे हमेशा उन पर शनिदेव की खास कृपा बनी रहती है। अगर आप हर दिन पूजा-पाठ नहीं कर सकते हैं तो हफ्ते में एक दिन शनिवार को शनिदेव को तेल अर्पित करके जरूर पूजा करें। आप चाहें तो इस दिन व्रत भी रख सकते हैं। साथ ही शाम के समय पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं और जल भी अर्पित करें। इस तरह से हर शनिवार करने पर आपको खुद अपनी जिंदगी में बदलाव दिखने लगेगा।

विज्ञापन

2. कामकाज में तरक्की चाहते हैं तो इसके लिए हर शनिवार को पीपल के पेड़ की जड़ में जल अर्पित करें, लेकिन उस जल में आपको काले तिल को भी मिलाना है। इसके अलावा देसी घी का दीपक जलाना है। इसके अलावा शनिदेव के मंत्र का 108 बार जाप भी करें। कुछ ही दिनों में आपको अपने कामकाज में उन्नति देखने को मिल सकेगी।

विज्ञापन

3. मान्यता है कि किसी व्यक्ति से अगर शनिदेव नाराज हो जाते हैं तो वो रातों रात कंगाल भी हो सकता है, लेकिन जिस पर उनकी कृपा हुई वो रंक भी राजा बन सकता है। अगर आपकी कुंडली में शनि की साढ़े साती है तो आप शनिदेव के मंत्र का जाप करें और शनिवार को शनिदेव की पूजा करें। इसके अलावा काले रंग के कुत्ते की सेवा भी जरूर करें।

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ