हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Raviwar Ke Upay: रविवार को करें सूर्य के उपाय तो बन सकते हैं धनवान

विज्ञापन

Raviwar Ke Upay: जीवन में आ रही विभिन्न समस्याओं को दूर करने के लिए ज्योतिषी अलग-अलग दिन अलग-अलग उपाय बताते हैं। सभी नौ ग्रहों में सूर्य को सर्वोच्च तथा प्रथम ग्रह माना गया है। सूर्यदेव की आराधना से सभी ग्रह शुभ फल देते हैं। रविवार को सूर्य का वार भी बताया गया है। यही कारण है कि सूर्य की अनुकूलता के लिए रविवार के उपाय बताए जाते हैं। जानिए ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में

सूर्य के लिए करें रविवार के उपाय (Raviwar Ke Upay)

यह भी पढ़ें: रविवार को इस अचूक उपाय से चुटकी में बनेंगे काम, मां लक्ष्मी बना देंगी धनवान

  • सूर्य को प्रसन्न करने के लिए सबसे आसान तरीका है, सुबह स्नान के बाद सूर्य को अर्ध्य देना या जल चढ़ाना। रविवार को सूर्य को अर्ध्य चढ़ाकर आदित्यह्रदयस्रोत का पाठ करना चाहिए। इससे आकस्मिक आने वाले संकट समाप्त होते हैं। यदि इस उपाय को प्रतिदिन किया जाए तो कष्टों से व्यक्ति का पीछा सदा-सर्वदा के लिए छूट जाता है।
  • जन्मकुंडली में सूर्य कमजोर हो या प्रतिकूल स्थिति में हो तो रविवार के दिन मछलियों को आटे की गोली बनाकर खिलानी चाहिए। सूर्य की अनुकूलता पाने के लिए यह भी बेहतर रविवार का उपाय (Raviwar Ke Upay) है। इससे सूर्य देव की अनुकूलता प्राप्त होती है और जीवन की समस्त समस्याएं दूर होती हैं।
  • व्यापार और नौकरी में तरक्की के लिए रविवार के दिन बहते हुए जल अथवा नदी में गुड़ और चावल मिश्रित जल बहाना चाहिए। यह लाल किताब का उपाय है, इस उपाय को करने से व्यक्ति की सभी आर्थिक समस्याएं दूर हो जाती हैं।

यह भी पढ़ें: गुलाब के फूल का यह टोटका पल भर में बदलेगा किस्मत, आप भी आजमा कर देखें

विज्ञापन
  • बहुत से लोग समय के अभाव में रविवार के उपाय नहीं कर पाते हैं। उनके लिए सर्वोत्तम है कि वे कोई भी उपाय करने के बजाय रविवार के दिन कम से कम एक वस्त्र लाल रंग का धारण करें। यदि ऐसा संभव न हो तो जेब में लाल रंग का रूमाल अवश्य रखें। इससे भी सूर्य की अनुकूलता प्राप्त होती है। जब भी घर से बाहर निकलें तो ललाट पर रक्त चंदन का तिलक लगाकर निकलें।
  • रविवार को शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग का जल से अभिषेक कर भगवान महादेव को लाल पुष्प अर्पित करें। इससे जीवन में आ रही हर समस्या दूर होती है। इस दिन भिखारियों को भी कुछ न कुछ खाने के लिए अवश्य दें। इस टोटके से भाग्योदय अवश्य होता है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola