Tone Totke: गुलाब के फूल का यह टोटका पल भर में बदलेगा किस्मत, आप भी आजमा कर देखें
Edited By Sunil Sharma

Edited By Sunil Sharma

Tone Totke: प्राचीन भारत में तंत्र-मंत्र और यंत्र की विधा काफी प्रचलित थी। साधक तंत्र-मंत्र का प्रयोग अपनी सामान्य समस्याओं से छुटकारा पाने से लेकर मोक्ष पाने तक के लिए करते थे। आज भी इस तरह के कई ग्रंथ हैं, जिनमें इस तरह के रहस्य बताए गए हैं। इस आर्टिकल में आप जानेंगे कि किस तरह एक गुलाब का फूल आपकी किस्मत बदलने की ताकत रखता है।
यह भी पढ़ें: सिर्फ एक बार पढ़ें मां काली का यह मंत्र, भूत-प्रेत-पिशाच-शत्रु-राहु-केतु-शनि सबसे पीछा छूटेगा
यह भी पढ़ें: Mole on Face: होंठ का तिल कामुक और ललाट का तिल करोड़पति बनाता है
शनिवार को हनुमानजी को सिंदूर और तेल मिलाकर चोला चढ़ाएं। इसके बाद उन्हें गुलाब के फूलों की माला पहनाएं तथा मूंग के लड्डू का भोग लगाएं। इस प्रसाद को दूसरों को भी बांटें और खुद भी खाएं। लगातार 7 शनिवार तक ऐसा करने से हर इच्छा पूर्ण होगी।
शनिवार अथवा मंगलवार को सुबह घर से नंगे पैर हनुमानजी के मंदिर में जाएं तथा उन्हें लाल गुलाब का पुष्प अर्पित करें। इस तरह लगातार 40 दिन तक करने से शीघ्र ही बढ़िया नौकरी मिलने के योग बनते हैं। यदि नौकरी में कोई समस्या आती है तो वह भी इस उपाय से दूर हो जाती है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: