Panchak 2023: ज्योतिष के अनुसार जब चन्द्रमा कुंभ और मीन राशि से गुजरता है तो उस एक निर्धारित समय काल को पंचक कहा जाता है। पंचक के दौरान चन्द्रमा धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद, शतभिषा और रेवती नक्षत्रों से विचरण करता है। इसे धार्मिक ग्रंथों में अशुभ बताया गया है।

खगोलीय गणना के अनुसार लगभग प्रत्येक 28 दिन में एक बार पंचक लगता है। इस माह का पंचक आज 20 फरवरी 2023 को अर्द्धरात्रि बाद 1.14 बजे आरंभ हो गया है। यह पंचक 24 फरवरी शुक्रवार को सुबह 3.44 बजे तक रहेगा।

विज्ञापन

इस बार शुभ है पंचक

वैसे तो धार्मिक ग्रंथों में पंचक को अशुभ माना जाता है। परन्तु यदि पंचक सोमवार या गुरुवार से आरंभ हो तो उसे शुभ माना गया है। इस बार पंचक सोमवार से आरंभ हुआ है। इस कारण इसे राज पंचक भी कहा जाता है। दूसरे पंचकों के विपरीत इसे बहुत ही शुभ माना जाता है। इस पंचक में आप सरकारी काम-काज, संपत्ति से जुड़े कार्य कर सकते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इन कार्यों में निश्चित रूप से सफलता मिलेगी।

विज्ञापन

इन कार्यों के लिए अशुभ रहेगा राज पंचक (Panchak 2023)

  • ज्योतिष से जुड़े ग्रंथों में कहा गया है कि राज पंचक के दौरान घर की छत नहीं डालनी चाहिए। इससे घर-परिवार में हमेशा अशांति बनी रहती है। साथ ही आर्थिक नुकसान भी हो सकता है।
  • पंचक में पलंग, चारपाई आदि भी नहीं बनाने चाहिए। ऐसा करना उस पलंग पर सोने वाले को कष्ट देता है। यदि पलंग को पहले ही बना लिया गया है तो भी उसे पंचक के दौरान घर न लाएं।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ