Shukra Gochar Nakshatra Parivartan 2024: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह धन, यश, वैभव, प्रेम, लग्जरी लाइफ या कहें कि सभी तरह की भौतिक सुख और सुविधा का कारक ग्रह है। जिसकी कुंडली में धन के दाता शुक्र मजबूत होते हैं उस व्यक्ति को शुक्र देव की कृपा से हर तरह से फायदा ही फायदा हो सकता है। ऐसे व्यक्ति प्यार के मामले में सफलता और रोमांटिक मिजाज के होते हैं। धन के देवता शुक्र किसी भी राशि और नक्षत्र में एक निश्चित अवधि तक होते हैं।
22 दिसंबर 2024 को शुक्र ग्रह द्वारा नक्षत्र परिवर्तन किया जाएगा। रात को 10 बजकर 25 मिनट पर मंगल के नक्षत्र धनिष्ठा में शुक्र ग्रह प्रवेश करेंगे। ऐसे में किन 12 राशियों में से 3 राशियों को फायदा ही फायदा हो सकता है। आइए जानते हैं वो 3 राशियां कौन-कौन सी हैं?
मिथुन राशि
शुक्र ग्रह द्वारा धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश किया जाएगा जो मिथुन राशि के लोगों के लिए लाभकारी रहेगा। जातकों को हर समस्या से छुटकारा मिल सकेगा। आय में वृद्धि और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। धन बढ़ोतरी के नए अवसर प्राप्त हो सकेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकेगी। शेयर बाजार में निवेश लाभकारी रहेगा, लेकिन सोच समझकर ही इन्वेस्ट करें। करियर से संबंधित फैसले जल्दबाजी में न लें।
सिंह राशि
शुक्र के मंगल के नक्षत्र में जाने से सिंह राशि के लोगों फायदा ही फायदा होने वाला है। कार्यक्षेत्र में आ रही समस्याएं दूर होंगी। बॉस का सपोर्ट मिलेगा और सहयोगियों का सहयोग भी प्राप्त होगा। रुका धन वापस मिल सकता है। बार-बार पैसों को लेकर चल रही समस्याएं दूर हो सकेंगी। व्यापार में तरक्की के अवसर मिलेंगे। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। रचनात्मक कार्य से आपका मन प्रसन्न रहेगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों पर शुक्र और मंगल दोनों ग्रहों की मेहरबानी हो सकती है। धन संबंधित समस्या से जातकों को छुटकारा मिल सकता है। आत्मविश्वास बढ़ सकता है। समाज में नई पहचान और मान-सम्मान बढ़ सकता है। घर-मकान खरीदने का विचार कर सकते हैं। आपका फैसला तरक्की दिलाने वाला हो सकता है। जातकों के लिए शादीशुदा जिंदगी लाभकारी रहेगी। दुकानदारों की कमाई बढ़ सकेगी। सेहत पहले से बेहतर होगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।