Guru Gochar 2025: साल में 3 बार गुरु ग्रह के राशि परिवर्तन से 3 राशियों को फायदा, खुल जाएगी बंद किस्मत; हो जाएंगी ये राशियां मालामाल!

Guru Gochar 2025: नए साल में शनि गोचर के अलावा देवगुरु बृहस्पति भी राशि परिवर्तन करेंगे। 2025 में 3 बार एक राशि से दूसरी राशि में गुरु ग्रह प्रवेश करेंगे, आइए जानते हैं इससे किन 3 राशियों को लाभ होगा?

Guru Gochar 2025 lucky zodiac signs horoscope aaj ka rashifal

गुरु गोचर 2025

Guru Gochar 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शिक्षा, संतान, ज्ञान, धार्मिक कार्य, पवित्र स्थल, शिक्षक, वृद्धि, दान, पुण्य और धन आदि के कारक ग्रह देवगुरु बृहस्पति हैं। करीब 13 महीने बाद 2025 में राशि परिवर्तन करने वाले हैं। इस साल एक या दो बार नहीं तीन बार गुरु ग्रह राशि परिवर्तन करने वाले हैं। ऐसे में 12 राशियों में से 3 राशि के लोगों पर देवगुरु बृहस्पति के राशि परिवर्तन के शुभ फल देखने को मिल सकते हैं।

विज्ञापन

देवगुरु बृहस्पति 2025 में कब-कब करेंगे राशि परिवर्तन?

साल 2025 में देवगुरु बृहस्पति नक्षत्र परिवर्तन के अलावा राशि परिवर्तन भी करेंगे। नए साल में 3 बार गुरु गोचर होगा। पहला गोचर 14 मई 2025 को किया जाएगा। इस दिन गुरु ग्रह मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। दूसरा गोचर अक्टूबर के महीने में होगा। इस दौरान 18 अक्टूबर 2025 को गुरु ग्रह कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद तीसरा और साल का आखिरी गुरु गोचर 3 दिसंबर 2025 को होगा। इस दौरान फिर से मिथुन राशि में गुरु ग्रह प्रवेश करेंगे। ऐसे में किन 3 राशियों को देवगुरु बृहस्पति की खास कृपा प्राप्त हो सकेगी? आइए जानते हैं।

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि के लोगों के लिए गुरु ग्रह का राशि परिवर्तन नई खुशियों के साथ होगा। आपके सभी कार्य बनते चले जाएंगे, जिस काम को काफी समय से न कर पाने के कारण परेशान थे वो जल्द पूरा होगा। 2025 नए अवसर और आर्थिक स्थिति में सुधार के साथ होगा। नौकरी कर रहे लोगों के लिए समय पहले से अच्छा होगा। प्रमोशन के लिए नए रास्ते खुलेंगे। कर्ज से मुक्ति और नया निवेश की योजना बन सकती है।

कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों के लिए भी साल 2025 लाभकारी साबित हो सकेगा। इस राशि के लोगों के लिए धन वृद्धि के मामले में साल अच्छा रहेगा। गुरु गोचर आप पर खास कृपा के साथ रहेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा। इस राशि के लोगों के लिए समय भी अच्छा रहेगा जो हर कार्य में तरक्की दिलाने वाला रहेगा।

विज्ञापन

मकर राशि

मकर राशि के लिए साल 2025 में गुरु गोचर करना फलदायी है। सभी कार्य सफलतापूर्वक पूरे होंगे। आने वाले दिनों में खुशियां ही खुशियां रहेंगी। संतान से सुख की प्राप्ति हो सकेगी। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। नौकरीपेशा लोगों की प्रमोशन की बात चल सकती है। आकस्मिक धन लाभ होने का योग है। पदोन्नति के अवसर प्राप्त हो सकेंगे। समाज में मान बढ़ेगा। नई पहचान बन सकती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ