Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ज्योतिष

अगले 12 माह तक राहु 3 राशियों पर रहेंगे मेहरबान, जमकर कराएंगे धन की बरसात

Rahu Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, छाया ग्रह राहु इस समय मीन राशि में विराजमान हैं और अगले 12 महीने तक इसी राशि में रहेंगे। ऐसे में कुछ राशियों पर राहु अपना शुभ प्रभाव डालेंगे। तो आइए उन राशियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Author
Edited By : Raghvendra Tiwari Updated: May 12, 2024 09:49
Rahu Gochar 2024

Rahu Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पूरे ब्रह्मांड में ग्रहों की कुल संख्या 9 है। 9 ग्रहों में राहु को छाया ग्रह माना ग्रह माना गया है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, छाया ग्रह राहु पिछले साल यानी 2023 के अक्टूबर में अपनी राशि मीन में परिवर्तन किए थे। ऐसे में राहु अभी भी मीन राशि में विराजमान हैं और अगले एक साल तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे। राहु का अगला राशि परिवर्तन 18 मई 2025 को होने वाला है। तब तक कुछ ऐसी राशियां हैं जिन्हें धन का लाभ ही लाभ हो सकता है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि राहु के शुभ प्रभाव से किन-किन राशियों को लाभ होने वाला है।

वृषभ राशि

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, राहु इस समय वृषभ राशि में ग्यारहवें भाव में विराजमान हैं। ऐसे में वृषभ राशि वाले लोगों को विशेष लाभ ही लाभ होगा। सोया हुआ भाग्य जाग जाएगा। किस्मत के द्वार खुलेंगे। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। जो लोग नौकरी कर रहे हैं उन्हें लाभ ही लाभ होगा। साथ ही जो लोग राजनीतिक क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं उन्हें सफलता मिल सकती है। नई गाड़ी की खरीदारी कर सकते हैं। धन कमाने के नए-नए स्रोत बनेंगे। साथ ही कारोबार में लाभ ही लाभ होगा।

---विज्ञापन---

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले लोगों के लिए राहु का मीन राशि में विराजमान रहना किसी वरदान से कम नहीं है। क्योंकि राहु मिथुन राशि के नौवें भाव में बैठे हुए हैं। साल 2025 तक मिथुन राशि वाले लोगों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। साथ ही कार्य में व्यस्तता बढ़ सकती है। जो लोग नौकरी कर रहे हैं उन्हें स्थान परिवर्तन का भी योग बन रहा है। साथ ही पदोन्नति के साथ इंक्रीमेंट में वृद्धि होने की भी संभावना है। मिथुन राशि वाले लोग सभी क्षेत्रों में सफलता मिल सकती है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले लोगों के लिए यह समय किसी वरदान से कम नहीं है। क्योंकि राहु वृश्चिक राशि में पांचवें भाव में रहेंगे। ऐसे में वृश्चिक राशि वाले लोगों को अपार धन का लाभ मिल सकता है। जो लोग शेयर बाजार में निवेश किए हैं उन्हें लाभ ही लाभ हो सकता है। अचानक धन की प्राप्ति भी हो सकती है। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- 20 मई से पहले वृषभ राशि में सूर्य और शुक्र की होगी एंट्री, 5 राशियों के लिए बेहद शुभ

यह भी पढ़ें- सुबह जागने के बाद और रात्रि के सोने से पहले करें ये 3 काम, मिलेगा लाभ

स्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: May 12, 2024 09:49 AM

संबंधित खबरें