Putrada Ekadashi ke Niyam Aur Savdhaniyan: हिन्दू सनातन धर्म में पौष पुत्रदा एकादशी का व्रत पौष मास की एकादशी के दिन किया जाता है। वहीं इस बार यह व्रत 21 जनवरी 2024 दिन रविवार यानी आज किया जाएगा। संतान के मंगल की कामना से किया जाने वाला यह उत्तम व्रत पौष मास की शुक्ल एकादशी के दिन किया जाता है।
धर्मशास्त्रों के अनुसार दशमी तिथि को एक बार भोजन करने के पश्चात ही एकादशी व्रत प्रारंभ होता है और एकादशी के दिन निराहार रहकर द्वादशी तिथि को शुभ मुहूर्त में इस पवित्र व्रत का पारण किया जाता है। आइए जानते हैं पौष पुत्रदा एकादशी व्रत के बारे में…
ये भी पढ़ें : संतान के लिए खास है पौष पुत्रदा एकादशी व्रत, जानें उपाय
पौष मास में किया जाना वाला यह उत्तम व्रत है। इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में स्वच्छ जल से स्नान के पश्चात भगवान के सामने बैठकर ध्यान करें और व्रत का संकल्प लें। एकादशी तिथि से पूर्व व्रती को दशमी तिथि के दिन एक बार ही भोजन करना चाहिए। इसके बाद भोजन का त्याग कर देना चाहिए। आप चाहें तो एकादशी व्रत को निर्जला भी कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें : मनचाहे जीवनसाथी की है तलाश तो करें सिर्फ एक काम, जिसे चाहते हैं वही मिलेगा
एकादशी के दिन शुभ मुहूर्त में भगवान का पूजन करें और पूरा दिन श्रीहरि का ध्यान करें। साथ ही रात्रि में भगवान के नाम का रात्रि जागरण करें। इसके पश्चात अगले दिन सूर्योदय के पश्चात शुभ मुहूर्त में ब्राह्मणों को भोजन कराएं और व्रत का पारण करें।
एकादशी के दिन घर में किसी भी व्यक्ति को चावल का सेवन नहीं करना चाहिए।
इस दिन चावल का सेवन करने से महा भयंकर पाप लगता है। इसीलिए एकादशी के दिन भूल से भी चावल का सेवन ना करें।पौष पुत्रदा एकादशी इस बार रविवार के दिन है। इसीलिए इस एकादशी के दिन तुलसी जी को स्पर्श ना करें और साथ ही उनका पूजन भी ना करें। रविवार के दिन तुलसी पूजन करना वर्जित माना जाता है। इसीलिए इस दिन आप तुलसी जी से दूर ही रहें।
ये भी पढ़ें : प्रधानमंत्री ने शेयर की राम भजनों की सीरीज, आप भी लें आनंद
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धर्मग्रंथों पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
3 hrs agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
5 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
8 days agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines