Numerology Prediction: 21 जुलाई से इन्हें मिलेगी मानसिक शांति, धन-धान्य में वृद्धि के योग, पढ़ें मूलांक 1 से 9 का भविष्यफल

Numerology Prediction: अंक ज्योतिष के अनुसार, व्यक्ति की जन्म तारीख से मूलांक और स्वामी ग्रह का पता कर उसके बारे में काफी कुछ जान सकते हैं. 21 जुलाई का दिन सभी मूलांक के लोगों के लिए कैसा रहेगा. इसके बारे में जानने के लिए यहां पढ़ें मूलाक 1 से 9 तक का अंक भविष्यफल.

SUCCESS.jpg_8961ca

Photo Credit- AI

Numerology Prediction 21 July 2026: 21 जुलाई 2026 मंगलवार का दिन 4 मूलांक के लोगों के लिए बेहद खास रहने वाला है. इन लोगों को मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगा. शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करेंगे और आर्थिक तौर पर समय अच्छा साबित होगा. अंक ज्योतिष के अनुसार, 21 जुलाई के दिन का मूलांक 2 + 1 यानी 3 रहेगा. मूलांक 3 के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं. गुरु ग्रह को शिक्षा, ज्ञान, धन आदि का कारक ग्रह माना जाता है. गुरु के प्रभाव से शिक्षा के क्षेत्र में प्रभाव देखने को मिलता है.दिन का भाग्यांक 2+1+0+7+2+0+2+6=20 यानी 2+0 यानी 2 रहेगा. भाग्यांक 2 के स्वामी चंद्रमा ग्रह माने जाते हैं. चंद्रमा को मन और माता का कारक ग्रह माना जाता है. अंक शास्त्र के अनुसार, चंद्रमा और गुरु के बीच अच्छा संबंध है. ऐसे में इनके प्रभाव से कई लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा. सभी मूलांक के भविष्यफल के बारे में जानने के लिए पढ़ें दैनिक अंक राशिफल.

विज्ञापन

मूलांक 1 का भविष्यफल (जन्म तारीख 1, 10, 19 और 28)

विज्ञापन

मूलांक 1 के स्वामी सूर्य हैं. सूर्य ग्रह का चंद्रमा के साथ मित्रता और गुरु के साथ तटस्थ संबंध है. इन लोगों के लिए दिन खास रहने वाला है. गुरु और चंद्रमा के प्रभाव से लाभ के योग बन रहे हैं. आप शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करेंगे. सेहत के लिहाज से समय अच्छा रहेगा.

मूलांक 2 का भविष्यफल (जन्म तारीख 2, 11, 20 और 29)

विज्ञापन

मूलांक 2 के स्वामी ग्रह चंद्रमा माने जाते हैं. इन लोगों का गुरु के साथ मित्रता का भाव है. ऐसे में मूलांक 2 के लोगों के लिए समय बहुत ही अच्छा रहेगा. इन्हें मानसिक शांति प्राप्त होगी. तनाव से मुक्ति मिलेगी. करियर में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा.

मूलांक 3 का भविष्यफल (जन्म तारीख 3, 12, 21 और 30)

विज्ञापन

मूलांक 3 वालों के स्वामी ग्रह देवगुरु बृहस्पति है. गुरु ग्रह का चंद्रमा के साथ मित्रता का भाव है. ऐसे में इन लोगों को गुरु और चंद्रमा के प्रभाव से लाभ हो सकता है. कार्यक्षेत्र में तरक्की करेंगे. धन-धान्य में वृद्धि के योग बनेंगे. माता की सेहत अच्छी रहेगी.

विज्ञापन

मूलांक 4 का भविष्यफल (जन्म तारीख 4, 13, 22 और 31)

अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 4 के स्वामी ग्रह राहु माने जाते हैं. राहु ग्रह का गुरु और चंद्रमा के साथ तटस्थ संबंध है. इन लोगों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है. मेहनत करने पर परिणाम मिलेंगे. सेहत को लेकर सावधान रहने की जरूरत है.

विज्ञापन

मूलांक 5 का भविष्यफल (जन्म तारीख 5, 14 और 23)

मूलांक 5 वालों के स्वामी ग्रह बुध हैं. बुध ग्रह चंद्रमा के साथ मित्र और गुरु के साथ समान संबंध है. इन लोगों को मिलेजुले परिणाम मिलेंगे. इन्हें करियर में सफलता मिलेगी. आर्थिक तौर पर आपके लिए समय अच्छा रहने वाला है. व्यापार में तरक्की के योग बन सकते हैं. इसके लिए कड़ी मेहनत करनी होगी.

विज्ञापन

मूलांक 6 का भविष्यफल (जन्म तारीख 6, 15 और 24)

मूलांक 6 के स्वामी ग्रह शुक्र हैं. शुक्र ग्रह का चंद्रमा के साथ शत्रु और गुरु के साथ तटस्थ संबंध है. इन लोगों को करियर के मामले में थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है. सेहत को लेकर समस्या हो सकती है. तनाव के कारण परेशान रह सकते हैं.

विज्ञापन

मूलांक 7 का भविष्यफल (जन्म तारीख 7, 16 और 25)

विज्ञापन

अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 7 के स्वामी ग्रह केतु हैं. केतु ग्रह का चंद्रमा के साथ शत्रु और गुरु के साथ सामान्य संबंध है. ऐसे में इन लोगों के लिए समय मुश्किल भरा रह सकता है. मन में भ्रम की स्थिति बनी रहेगी. मन में तनाव रहेगा. माता की सेहत का ध्यान रखें.

मूलांक 8 का भविष्यफल (जन्म तारीख 8, 17 और 26)

विज्ञापन

मूलांक 8 वालों के स्वामी ग्रह शनि हैं. शनि ग्रह का चंद्रमा के साथ शत्रु और गुरु के साथ तटस्थ संबंध है. इन्हें करियर और कारोबार के मामले में परिश्रम करना पड़ेगा. आर्थिक तौर पर चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. कड़ी मेहनत करने पर शुभ परिणाम मिलेंगे.

मूलांक 9 का भविष्यफल (जन्म तारीख 9, 18 और 27)

विज्ञापन

मूलांक 9 वालों के स्वामी ग्रह मंगल हैं. अंक शास्त्र के अनुसार, मंगल ग्रह का गुरु और चंद्रमा के साथ मित्रता का संबंध है. इन लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा. इन लोगों के साहस में वृद्धि होगी. आर्थिक तौर पर आपके लिए समय अच्छा रहने वाला है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ