Numerologyn Prediction: 2 जून से इन 3 मूलांक वालों के रुके काम पकड़ सकते हैं रफ्तार, तेजी से बढ़ेगी इनकम

Numerologyn Prediction: 2 जून 2026 को चंद्रमा और मंगल की ऊर्जाओं का विशेष संयोग बन रहा है, जो 3 मूलांक वालों के लिए अनुकूल संकेत दे सकता है और रुके हुए कामों में गति आने और आय के नए अवसर बनने की संभावना है. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली मूलांक कौन-से हैं?

2-june-numerology

Numerologyn Prediction: 2 जून का मूलांक स्वयं 2 है, जिसके स्वामी ग्रह चंद्रमा हैं. ज्योतिष की तरह अंक ज्योतिष शास्त्र में भी चंद्रमा को मन, भावना और शांति का कारक यानी नियंत्रक माना गया है. वहीं पूरी तारीख यानी 02-06-2026 की बात है, तो इसका एकल अंक यानी भाग्यांक 9 आता है. इस अंक की ऊर्जा के स्वामी मंगल है, जो पराक्रम और साहस के कारक हैं. इस प्रकार 2 जून, 2026 को दो ग्रहों यानी चंद्र-मंगल की ऊर्जाओं का विशेष संगम हो रहा है, जिससे 3 मूलांक के लोगों को विशेष लाभ हो सकता है. आइए जानते है, ये लकी मूलांक कौन-से हैं?

विज्ञापन

2 जून के लिए मूलांक 2 का अंक भविष्यफल

किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को जन्मे यानी मूलांक 2 के लोग चंद्रमा के प्रभाव से संवेदनशील होने के साथ विचारवान भी होते हैं. इस दिन इनको मंगल की भी विशेष ऊर्जा मिलेगी. जॉब कर रहे लोगों के नए आइडियाज को सीनियर पसंद करेंगे. आपकी विनम्रता और क्रिएटिविटी की तारीफ होगी. धन का आगमन सामान्य रहेगा, लेकिन बेवजह खर्च न होने से हाथ में पैसा रहेगा. माता के स्वास्थ्य में सुधार होने से मन को राहत मिलेगी.

विज्ञापन

2 जून के लिए मूलांक 7 का अंक भविष्यफल

मूलांक 7 यानी जो लोग 7, 16 या 25 तारीख को जन्मे हैं, के स्वामी केतु हैं, जिसे मंगल व्यावहारिक जमीन पर ला सकते हैं. यह दिन विशेष तौर पर रिसर्च, कोडिंग और वकालत से जुड़े लोगों के लिए उत्तम साबित हो सकता है. आपकी सजेशन से लोगों को काफी लाभ होगा. आपका प्रभाव बढ़ेगा. कोई रुका धन मिलने खाली हाथ भर जाएगी. लव लाइफ रोचक रहेगी, आपकी साथी की मन की बात समझ कर काम करेंगे. जीवन में खुशियां बढ़ेंगी.

विज्ञापन

2 जून के लिए मूलांक 9 का अंक भविष्यफल

किसी भी महीने की 9, 18 या 27 तारीख को पैदा हुए यानी मूलांक 9 के जातकों के लियते 2 जून का दिन काफी एक्साइटिंग साबित हो सकता है. मंगल का साहस और चंद्रमा की शांति से बनी ऊर्जा इन्हें एक नई और सही रास्ते पर ले जा सकती है. आप साहस से नौकरी में अपने प्रस्ताव को बड़े ऑफिसर तक पहुंचाएंगे. आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी या प्रमोशन मिल सकता है. रियल एस्टेट वालों को खास फायदा हो सकता है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ