Lucky Zodiac Sign: 2 जून से खुलेंगे इन 5 राशियों के लिए कमाई के नए दरवाजे, ग्रहों की चाल से बदलेगा भाग्य

Lucky Zodiac Sign: मंगलवार 2 जून 2026 को शुभ योग और ग्रहों की अनुकूल चाल से 5 राशियों के लिए धन लाभ व तरक्की के नए अवसर बनेंगे, जिससे भाग्य और करियर में सकारात्मक बदलाव आ सकता है. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

Lucky-Zodiac-Sign

Lucky Zodiac Sign: 2 जून, 2026 को ज्येष्ठ अधिकमास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है, जो पुरुषोत्तम मास का सत्रहवां दिन है. यह दिन मंगलवार है, जो ग्रहों में मंगल और देवताओं में हनुमान जी को समर्पित है. इस दिन मूल और पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र का संयोग साध्य और शुभ योग से हो रहा है. इस दिन शिववास योग भी शाम तक व्याप्त रहेगा. जहां तक 2 जून के ग्रह-गोचर की बात है, तो मंगल मेष में, सूर्य वृषभ में, केतु सिंह में, चंद्रमा वृश्चिक में, राहु कुंभ में और शनि मीन में विराजित रहेंगे. वहीं नवग्रहों में बाकी ग्रह मिथुन राशि में शक्तिशाली त्रिग्रही योग बना रहे हैं. ये ग्रह हैं- बुध, शुक्र और गुरु. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, पंचांग के शुभ योगों के साथ ग्रहों के तालमेल से 2 जून एक खास दिन बन गया है. आइए जानते हैं, इस दिन किन 5 राशियों को सबसे अधिक लाभ होने के योग हैं?

विज्ञापन

2 जून के लिए मेष राशिफल

मेष राशि के जातकों के लिए 2 जून एक विशेष परिवर्तन का दिन साबित हो सकता है. आपको लगेगा कि आपकी किस्मत के बंद दरवाजे पर कोई नई दस्तक दी जा रही है. इस मौके का सही से इस्तेमाल करें. जिस विषय को आप छोड़ चुके हैं, वह नए रूप में सामने आ सकता है. बिजनेस में आपका क्विक निर्णय इनकम की दिशा बदल सकती है. वहीं, नौकरी में तेजी से काम करने की प्रवृत्ति विकसित होगी. फैमिली के पुराने अनुभव से समस्याएं दूर कर पाएंगे.

विज्ञापन

2 जून के लिए मिथुन राशिफल

2 जून की तारीख मिथुन राशि के जातकों के लिए एक कदम आगे सोचने का दिन साबित हो सकता है. इस दिन व्यस्त रहने के बावजूद आप नई योजना तैयार कर लेंगे. नए लोगों से संपर्क बनेंगे, लेकिन साथ ही पुराने कान्टैक्ट भी अचानक सक्रिय हो जाएंगे. अपने मैनेजमेंट स्किल से आप इन दोनों छोर को संभाल पाएंगे. बिजनेस में एक ऐसा क्लाइंट मिलेगा, जो बड़े लाभ का सौदा कर सकता है. परिवार में पिता का स्वास्थ्य ठीक होने से मन को राहत मिलेगी. स्टूडेंट जातक किस टूर पर जा सकते हैं.

विज्ञापन

2 जून के लिए वृश्चिक राशिफल

इस तारीख को चंद्रमा वृश्चिक राशि में ही है. चंद्रमा के प्रभाव से कई बातें सतह के नीचे से ऊपर आ सकती हैं. वहीं, कहीं को अटका काम या प्रोजेक्ट अचानक शुरू हो सकता है. अचानक लाभ होगा. कोई रुका हुआ भुगतान मिल सकता है. इसकी वजह भी आप ही होंगे, जो लोगों की बातों से अधिक इरादों को समझ कर निर्णय लेंगे. दूसरी ओर, आप अपनी किसी अनदेखी क्षमता से भी परिचित होंगे. घर में किसी मेम्बर की उपलब्धि से खुशी मिलेगी. पिता की सलाह से आप पैसा बचाने में कामयाब होंगे.

विज्ञापन

2 जून के लिए धनु राशिफल

2 जून का दिन धनु राशि के जातकों के लिए उनकी रूटीन लाइफ से बाहर निकलने का अवसर देगा. बिजनेस में किसी नई संस्था या कंपनी से जुड़ाव होगा, जो मुनाफा बढ़ा सकता है. आपके डिसीजन पर लोगों को हैरानी होंगे, लेकिन यही आपको अलग बनाएगी और परिणाम औरों से बेहतर देगी. ऑनलाइन, सोशल मीडिया या दूर के ग्राहकों से लाभ के संकेत हैं. लव लाइफ को लेकर पार्टनर से कोई ठोस चर्चा होगी. लेकिन, आप ऑलरेडी डिसीजन ले चुके हैं. आर्थिक हालात कंट्रोल में रहेंगे.

2 जून के लिए मीन राशिफल

2 जून का दिन मीन राशि के जातकों के लिए जरूरी और अधूरे काम को पूरा करने वाला साबित हो सकता है. लेकिन इस दिन आपको हर निर्णय सोच समझ कर लेना होगा. क्योंकि, आप बाहरी हलचलों से अधिक भीतरी लहरों से जूझ रहे हैं. आपको दिन धीमा लगेगा, लेकिन इससे आपको चीजों के नए नजरिए से देखने का मौका मिलेगा. मन की उलझन शाम तक सुलझ सकती है. धन आगमन के नए रास्ते खुलने से स्टूडेंट जातकों के करियर में प्रगति के संकेत हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ