Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ज्योतिष

Numerology: नौकरी में जल्दी-जल्दी प्रमोशन और इंक्रीमेंट पाते हैं इन 3 तारीखों में जन्मे लोग, इनमें कहीं आप भी तो नहीं!

Numerology: अंक ज्योतिष के अनुसार, एक खास मूलांक की 3 तारीखों में जन्मे लोग नौकरी में जल्दी-जल्दी प्रमोशन और इंक्रीमेंट पाते हैं, जिसकी वजह है उनका टैलेंट। लेकिन कहते हैं कि टैलेंट के साथ थोड़ा लक भी चाहिए होता है, जिसमें इस मूलांक के ग्रह स्वामी काफी सहायता करते हैं। आइए जानते हैं, किस मूलांक के व्यक्तियों में ऐसे गुण पाए जाते हैं?

Author
Edited By : Shyamnandan Updated: Nov 28, 2024 19:05
Mulank-5-ki-personality

Numerology: अंक ज्योतिष में डिजिट यानी नंबर ही सब कुछ है। यहां यह नहीं कह सकते हैं कि ‘इट्स नथिंग, जस्ट अ नंबर’। इस लिहाज से न्यूमेरोलॉजी यानी अंक ज्योतिष वास्तव में एक बेहद रोचक विषय है, जहां ऐसा लगता है कि संख्याएं कितने सारे राज अपने अंदर छिपा कर रखती हैं। इस विद्या की मदद से जीवन के विभिन्न पहलुओं को समझने में सहायता मिलती है। यहां नौकरी में जल्दी-जल्दी प्रमोशन और इंक्रीमेंट पाने वाले जिन 3 तारीखों में जन्मे व्यक्तियों की बात की जा रही है, वे एक खास मूलांक से जुड़े होते हैं। आइए जानते हैं, किस मूलांक में पैदा हुए व्यक्तियों में ऐसे गुण और विशेषताएं पाई जाती हैं?

बुद्धि बल से कमाते हैं अपार धन

यहां नौकरी में जल्दी-जल्दी प्रमोशन और इंक्रीमेंट पाने वाले जिन खास 3 तारीखों में जन्मे व्यक्तियों की बात की जा रही है, उनका मूलांक 5 होता है। मूलांक 5 वाले लोग में बुद्धि के धनी होते हैं। अंक ज्योतिष के अनुसार, ये लोग अपनी तार्किक क्षमता और बुद्धिमानी से धन अर्जित करने में माहिर होते हैं। अंक ज्योतिष के अनुसार, इनके जीवन पर इनके ग्रह स्वामी का प्रभाव काफी गहरा होता है, जिससे ये लोग सफलता की सीढ़ियां चढ़ते जाते हैं।

---विज्ञापन---

मूलांक 5 के स्वामी ग्रह

अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 5 की 3 तारीखों में इस दुनिया में आए लोगों के स्वामी ग्रह बुध हैं। बुध को ज्ञान, बुद्धि, व्यापार, कम्यूनिकेशन स्किल, धन लाभ आदि का कारक यानी नियंत्रक और स्वामी ग्रह माना जाता है।

मूलांक 5 की तारीखें

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 5, 14, या 23 तारीख को होता है, न्यूमेरोलॉजी के अनुसार उनका मूलांक 5 होता है। मूलांक 5 की इन तारीखों से जुड़े लोगों की एक खासियत यह होती है कि ये हमेशा नई-नई चीजें सीखते रहते हैं और इनसे अच्छा-खासा लाभ भी कमाते हैं।

---विज्ञापन---

Numerology-Mulank-5

दोस्ती कर काम निकालने में होते हैं माहिर

मूलांक 5 से जुड़े लोगों के बारे में यह देखा गया है कि ये लोग दूसरों को अपनी आकर्षित करने में न केवल अच्छे होते हैं, बल्कि बहुत जल्दी अपनी ओर खींच लेते हैं। साथ ही यह भी पाया गया है कि ये लोग दूसरों से दोस्ती करके अपना काम निकालना भी जानते हैं।

इन फील्ड्स में होते हैं बेहद सफल

मूलांक 5 की 3 तारीखों यानी 5, 14, या 23 तारीख को इस दुनिया में आए लोग व्यापार में बेहद सफल होते हैं। इसके ये लोग अच्छे मैनेजर, वकील, जज, मजिस्ट्रेट, डॉक्टर, पत्रकार और ज्योतिषी बन कर न केवल धन बल्कि शोहरत भी कमाते हैं।

जल्दी-जल्दी मिलता है प्रमोशन और इंक्रीमेंट

मूलांक 5 के लोग बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं। कला, विज्ञान, अर्थशास्त्र, यात्रा आदि क्षेत्र से जुड़े काम में बेहद निपुण होते हैं। तकनीकी ज्ञान में भी बहुत आगे होते हैं। लिहाजा जब ये किसी इंडस्ट्री में एंट्री कर लेते हैं, तो इनके टैलेंट और मूलांक के स्वामी ग्रह बुध के असर से इनका नौकरी में जल्दी-जल्दी प्रमोशन होता है या इंक्रीमेंट पर इंक्रीमेंट मिलता है। बता दें कि बुध ग्रह बहुत तेज चलनी वाले ग्रह हैं, जिससे इस मूलांक वाले लोगों के जीवन में गतिशीलता अधिक होती है।

इनका नेचर बनाती है इनकी हॉबी

मूलांक 5 वाले लोग बहुत बुद्धिमान, साहसी और कर्मशील होते हैं। ये लोग यात्रा करना पसंद करते हैं। नई संस्कृतियों को जानना और नए लोगों से मिलना इनकी हॉबी होती है। लोग भी इनको पसंद करते हैं, क्योंकि ये लोग काफी मिलनसार, हंसमुख और विनोदी प्रकृति के होते हैं।

ये भी पढ़ें: Numerology: 25 से 45 की उम्र में धन का अंबार लगा देते हैं इन 3 तारीखों में जन्मे लोग, इनमें कहीं आप भी तो नहीं!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Nov 28, 2024 07:05 PM

संबंधित खबरें