हर एक व्यक्ति अलग होता है। जहां कुछ लोग आसानी से अनजान लोगों के बीच घुल-मिल जाते हैं तो कई लोग ऐसे भी होते हैं, जो अपने परिवारवालों व दोस्तों के साथ भी कंफर्टेबल नहीं हो पाते हैं। ये लोग भीड़-भाड़ वाली जगह पर जाने से बचते हैं और अकेला रहना ही पसंद करते हैं। इसके अलावा इनका स्वभाव शांत होता है और ये जल्दी से किसी से झगड़ा नहीं करते हैं।
अंक शास्त्र की मदद से पता चल सकता है कि किन तारीखों पर जन्मे लोगों के अंदर ये तमाम गुण होने की संभावना अधिक होती है। दरअसल, अंक शास्त्र को ज्योतिष शास्त्र का ही हिस्सा माना जाता है, जिसमें व्यक्ति की तिथि के आधार पर उसके स्वभाव, आर्थिक स्थिति, स्वास्थ्य और रिश्ते से जुड़े सवालों के जवाब मिलते हैं। आज हम आपको अंक शास्त्र की मदद से उन्हीं तिथियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन पर जन्मे लोग दिल के साफ, भावुक और शर्मीले होते हैं।
भावनाओं को नहीं करते शेयर
अंक शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों का जन्म किसी भी माह की 2, 11, 20, या 29 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 2 है। मूलांक 2 के लोगों का स्वभाव शांत होता है। ये अपनी भावनाओं को किसी के साथ साझा नहीं करते हैं, बल्कि अपने मन में रखते हैं। ये लोग भावुक होते हैं, जो आसानी से लोगों के बीच घुल-मिल नहीं पाते हैं। ये लोग अकेले ही रहना पसंद करते हैं और यात्रा भी अकेले ही करते हैं।
ये भी पढ़ें- Love Rashifal: चंद्र की कृपा से प्यार के मामले में खुलेगी 5 राशियों की किस्मत, 1 का मन रहेगा परेशान
चंद्र देव की रहती है विशेष कृपा
चंद्र देव को मूलांक 2 का स्वामी माना जाता है। इसलिए चंद्र देव की मूलांक 2 वालों के ऊपर विशेष कृपा रहती है। यदि इनकी कुंडली में चंद्र ग्रह की स्थिति मजबूत रहती है, तो इन्हें सफलता जरूर मिलती है।
मूलांक 2 वालों का लकी रंग क्या है?
मूलांक 2 के लोगों को हल्के कलर अट्रैक्ट करते हैं। इन लोगों के लिए सफेद, हल्का हरा, हल्का नीला, क्रीम और भूरा रंग शुभ रहता है।
मूलांक 2 वाले किस क्षेत्र में बनाएं करियर?
मूलांक 2 के लोगों की कला में ज्यादा दिलचस्पी होती है। यदि ये लोग मीडिया, इंटीरियर डिजाइन, मनोरंजन और सलाहकार के क्षेत्र में काम करते हैं, तो इनके सफल होने की संभावना ज्यादा रहती है। इसके अलावा इन लोगों के लिए खुद का बिजनेस करना भी बढ़िया रहता है।
चंद्र देव को कैसे करें खुश?
- नियमित रूप से भगवान शिव की पूजा करें और उन्हें फल, फूल, मिठाई और बेल पत्र आदि अर्पित करें।
- गरीबों की मदद करें और उन्हें सफेद रंग की चीजों का दान करें।
- चंद्र देव का नाम जाप करना भी मूलांक 2 वालों के लिए शुभ रहता है।
ये भी पढ़ें- Video: शनि की कृपा से इस राशि-लग्न वालों के जीवन में बढ़ेंगी खुशियां, नहीं होगी कोई बड़ी स्वास्थ्य समस्या
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
पितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
5 hrs agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
8 hrs agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
3 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
4 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
5 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines